अलीगढ़

भारतीय जैन मिलन का ऐतिहासिक राष्ट्रीय अधिवेशन अलीगढ़ में हुआ सानंद संपन्न

देवदर्शन के साथ चर्तुथ सत्र प्रारंभ हुआ तत्पश्चात खुले मंच के माध्यम से प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर सभी ने अपने विचार प्रस्तुए किए

रविवार को अलीगढ़ आगरा मार्ग स्थित तीर्थधाम मंगलयातन में भारतीय जैन मिलन का ऐतिहासिक राष्ट्रीय अधिवेशन अलीगढ़ में हुआ सानंद संपन्न हुआ। प्रात: देवदर्शन के साथ चर्तुथ सत्र प्रारंभ हुआ तत्पश्चात खुले मंच के माध्यम से प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर सभी ने अपने विचार प्रस्तुए किए जिसका राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। अधिवेशन में मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज मेरठ एवं राष्ट्रीय महामंत्री अजय कुमार जैन सहारनपुर के साथ नवीन कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। अधिवेशन में भारतीय जैन मिलन आंदोलन को गतिशील तथा प्रभावी बनाने एवं समाज के सम्मुख विद्यगान समस्याओं पर गंगीर विचार-विमर्श व चिन्तन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा अपनी अधिक से अधिक ऊर्जा का इस्तेमाल सामाजिक एकता के लिए करें एवं भारतीय जैन मिलन की महत्वता को बताया एवं वर्तमान समय में बढ़ रहा पंथवाद संतवाद को एक करने का कार्य जैन मिलन की विचारधारा के साथ हो रहा है। सभी को जैन मिलन से जुड़कर समाज को जोड़ने का कार्य करना चाहिए। जैन मिलन वर्द्धमान ,अलीगढ़ नगर के अध्यक्ष मोहित जैन,मंत्री मयंक जैन,कोषाध्यक्ष नितिन जैन,संयोजक प्रशांत जैन एवं समिति के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन रितुराज एवं राष्ट्रीय महामंत्री अजय कुमार जैन को वीर रत्न की उपाधि से अलंकृत किया गया।  दोपहर में 31 वें क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसका दीप प्रज्जवलन राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष ,मंत्री एवं पदाधिकारियों ने किया। जैन मिलन महिला एवं जैन मिलन वर्द्धमान द्वारा महावीर वंदना का वाचन किया गया। क्षेत्रीय मंत्री सुशील कुमार जैन द्वारा क्षेत्र की वर्षभर की रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं  आगामी वर्ष की कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।कार्यक्रम में शामिल हुए  शाखाओं को वर्ष भर किए हुए कार्यक्रम के अनुसार सम्मान किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ शाखा, श्रेष्ठ शाखा एवं अध्यक्ष मंत्रियों का सम्मान किया गया। अंत में लकी ड्रा निकला कर विजयी व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया एवं अरिहंत जय जय की स्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। स्वागताद्यक्ष सुरेश कुमार जैन गढ़ी ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. पी.के.जैन ने किया। इस मौके पर राजेंद्र जैन,कमल जैन,शरद जैन ,नृपेंद्र कुमार जैन,संतोष जैन,राजीव जैन छिपेटी,राजा जैन ,निशांत जैन,संजय जैन ,अरुण जैन , सीनेश जैन एवं भारी संख्या में समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!