कासगंज

जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) शमीम अल्वी के नेंतृत्व में हुई बैठक

जन नायक सम्राट ब्यूरो अलीगढ (अनिल कुमार )

कासगंज/ शुक्रवार को जिला कार्यालय अपना दल (एस) बिजली घर नंबर 1 के सामने निकट बिलराम गेट चौराहा कासगंज पर जिला मीडिया सचिव अपना दल (एस) जनपद कासगंज चौधरी इमरानुद्दीन खांन नें महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) जनपद कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में अपना दल (एस) कार्यकर्ताओ के साथ एक प्रतिनिधिमण्डल लखनऊ पर पहुँचकर मा0 केशव प्रसाद मौर्य जी उपमुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश शासन तथा *मा0 दानिश आजाद अंसारी जी अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम बक्फ एवं हज राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन से संयुक्त रूप से बुकें/फूलो का गुलदस्ता देकर शिष्टाचार भेंट वार्ता की!
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी नें जनपद कासगंज की विभिन्न जन समस्याओ से
मा0 केशव प्रसाद मौर्य जी उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को प्रमुख रूप से अवगत कराया उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों से फोन वार्ता कर जन समस्याओ का समाधान करने का कार्य किया!
वही मा0 दानिश आजाद अंसारी जी अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम बक्फ एवं हजराज मंत्री उत्तर प्रदेश शासन को जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी नें जनपद कासगंज अल्पसंख्यकों की जनहित समस्याओं से अवगत कराया!
मा0 दानिश आजाद अंसारी जी अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम बक्फ एवं हज राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन नें जनपद कासगंज के अल्पसंख्यकों की जन समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों से फोन वार्ता कर समस्याओं के समाधान करने का काम किया!
कासगंज से लखनऊ पहुँचकर प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी,जिला महासचिव कासगंज अफजल अब्बासी,जिला सचिव कासगंज फकरुद्दीन सैफी,समसुद्दीन अब्बासी, का0 जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच कासगंज डाॅ0 के0 एम0 गजनी कुर्बानियां सहित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे!

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!