हाथरस

लड़की को ससुराल छोड़ने आई मां को ससुरालीजनों ने मारपीट कर भगाया, पीड़ित मां बेटी पहुंची चौकी नहीं हुई सुनवाई

आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मामला पहुंचाया पुलिस अधीक्षक के समक्ष, पुलिस के निर्देश पर लड़की पहुंची अपनी ससुराल

हाथरस। जनपद के गांव नगला वारु में बीते दिन अजीब मामला देखने को मिला। जब एक गाजियाबाद निवासी विधवा महिला अपनी बेटी को गांव के निवासी राहुल सिंह के यहां छोड़ने आई। तो ससुरालीजनो के ने लड़की की मां बेटी को मारपीट कर भगा दिया। जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित मां बेटी चौकी व थाने पर पहुंची वही मामले की जानकारी 112 पुलिस को दी गई मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वही मामले की जानकारी आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा को लगने पर पीड़ित मां बेटी देर रात करीब नौ बजे संस्था के जिला कार्यालय कूपा गली बरी वाला मौहल्ला पर पहुंची। जहां पर पीड़ित मां बेटी ने अपना दुखड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा को रो रोकर सुनाया। रेखा राणा ने उनको आश्वासन देते हुए शांत कराया। उक्त मामले के लेकर चौकी प्रभारी उमेश कुमार से जानकारी करनी चाही मगर उन्होंने पूरी जानकारी नहीं दी। वही मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी सिन्हा को देर रात को मोबाइल के माध्यम अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा को सुबह जन सुनवाई के दौरान पीड़ित मां बेटी को भेजने की बोल कर उचित न्याय का भरोसा दिया। जिस पर सुबह पीड़ित महिला एव बेटी दोनों ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी सिन्हा से उनके कार्यालय पर मुलाकात की मामले की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उक्त पीड़ित महिला की बेटी को पुलिस के संरक्षण में उसकी ससुराल पहुंचाया गया। जिस पर पीड़ित मां ने हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी सिन्हा व आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा की धन्यवाद ज्ञापित किया है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!