अलीगढ़

अलीगढ़ की दीवानी-कचहरी के पास नगर निगम की टीम ने वहां खड़े ठेल-ढकेल हटवाने के लिए 23 फरवरी को गई

दुकानदार ने टीम लीडर के बाट मारकर सिर फोड़ा

अलीगढ़ की दीवानी-कचहरी के पास नगर निगम की टीम ने वहां खड़े ठेल-ढकेल हटवाने के लिए 23 फरवरी को गई। इस पर दुकानदार ने बाट से प्रहार कर टीम लीडर मुनेश पाल सिंह को घायल कर दिया। घटना को लेकर हंगामा हो गया।अन्य दुकानदारों का आरोप था कि रमजान माह में नगर निगम के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की।

हंगामे की सूचना पर सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन के अलावा नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हंगामे के चलते काफी देर तक दीवानी-कचहरी के बाहर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!