उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ एवं फेड्ररेशन ऑफ मिनिस्ट्रियलसर्विस एसोशिएशन शाखा अलीगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा अलीगढ़:
अलीगढ़ राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में विगत 24 फरवरी को आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, शाखा अलीगढ़ के वार्षिक सम्मेलन के तत्वाधान में कुँवर हीरेश शरन सक्सैना प्रान्तीय अध्यक्ष फेडेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन लखनऊ, राजेश कुमार सिंह प्रान्तीय महामंत्री उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ लखनऊ एवं गोवर्धन सिंह प्रान्तीय महामंत्री मि०एसो०ईरी०डि०उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, शाखा अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी द्वारा अपना कार्यकाल पूरा होने के कारण वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए उपरोक्त पदाधिकारियों से नई कार्यकारिणी के चुनाव हेतु अनुरोध किया। इसी प्रकार फेड्ररेशन ऑफ मिनिस्ट्रियलसर्विस एसोशिएशन शाखा अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष विमल कुमार द्वारा अपनी शाखा का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुये उपरोक्त पदाधिकारियों से नई कार्यकारिणी के चुनाव का अनुरोध किया किया गया।जिसके फलस्वरूप प्रान्तीय पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित कर्मचारी समुदाय की उपस्थिति में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश राज्य कर्चारी महासंघ एवं फेड्ररेशन ऑफ मिनिस्ट्रियलसर्विस एसोशिएशन शाखा अलीगढ़ की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। संरक्षक के0एस0 वर्मा एवं सुरेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर0के0 पचौरी, एवं हेमेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, प्रीतम सिंह एवं विजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष मीतेश उपाध्याय, जिला मंत्री पूरन सिंह के साथ अन्य कार्यकारिणी का गठन किया गया।
फेड्ररेशन ऑफ मिनिस्ट्रियलसर्विस एसोशिएशन शाखा अलीगढ़: संरक्षक सुरेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष विमल कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, जिला मंत्री विक्रम सिंह, संगठन मंत्री राजेश उपाध्याय, सैयद इवने रजा, मनोज कुमार, मनोज कुमार वर्मा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष हरिओम सेंगर समेत अन्य कार्यकारिणी का गठन किया गया।