आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन के जिला कार्यालय पर आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को थाने के दारोगा ने धमकाया,
तमंचा देकर दी झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी

हाथरस। जनपद हाथरस के कस्बा सादाबाद में सामाजिक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कस्बा का जिला प्रशासन एक बहुत बड़े आपराधिक गतिविधियों में लिप्त मुलजिमों के साथ किया जाता है। जैसा व्यवहार जनपद कस्बा सादाबाद का पुलिस प्रशासन आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के साथ कर रहा है। वही आपको अवगत करा दे कि बीते दिन जनपद सादाबाद के कूपा गली निवासी रेखा राणा का अपनी पड़ोसी अरुणा देवी से विगत दिन झगड़ा हो गया। उक्त महिला ने अपने गुंडेनुमा लोगों को बुलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जमकर मारपीट की गई। जिसमें उसके दोनों बेटों ने उक्त महिला का साथ दिया। मामला यही शांत नहीं हुआ उक्त महिला ने अपनी जाति का फायदा उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा को झूठे एस सी एक्ट के झूठे मुकदमे में जेल भिजवा दिया। जिससे यह प्रतीत होता है जनपद सादाबाद के सीओ अमित पाठक और थाना प्रभारी योगेश कुमार अपने कार्य को भूल गए है। वही इसी थाने का एक दो स्टार दारोगा अंकित चौधरी, अपने होमगार्ड साथी राजेंद्र फौजी के साथ आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन के जिला कार्यालय पर पहुंच कर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा को तमंचा देते हुए कहता है कि तेरे साथ बहुत बुरा होगा यहां सादाबाद को छोड़कर चली जा। उक्त मामले को देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा का बेटा करण राणा भयभीत होकर डर गया। जिसके बाद भी जनपद के पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में नहीं लेकर उक्त आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के खिलाफ 151 में एक ओर मुकदमा दर्ज करा दिया। जिससे जनपद में प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए कार्य किया जा रहा है। वही जनपद का जिला प्रशासन महिलाओं के अहित का कार्य कर रहा है।
मनोज शर्मा की रिपोर्ट



