अलीगढ़

हनुमान जयंती के उपलक्ष में निकाली गई शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

समस्त जवानों ने पूर्ण लगन और मेहनत से अपनी ड्यूटी का निर्वाह किया

हनुमान जयंती के उपलक्ष में निकाली गई शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने की दृष्टि से प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग/नगर मजिस्ट्रेट श्री अतुल गुप्ता महोदय के आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) श्रीमती किन्शुक श्रीवास्तव महोदया के निर्देशन में तथा चीफ वार्डन/ कमांडिंग ऑफिसर नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ श्री सी0पी0सिंह महोदय की उपस्थिति में नागरिक सुरक्षा के जवानों ने हनुमान जयंती शोभा यात्रा के शुभ अवसर पर अलीगढ़ में शोभा यात्रा का प्रारंभ मंगलेश्वर महादेव मंदिर सुदामा पुरी से होकर स्टेशन रोड,मधु पुरा, सेंटर पॉइंट से होकर गांधी आई तिराहा रामघाट रोड आभा होटल से होकर विष्णु पुरी होते हुए मंगलेश्वर महादेव मंदिर सुदामा पुरी पहुंची। शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियों को शांतिपूर्ण तरीके से शासन व प्रशासन के साथ मिल कर सकुशल सम्पन्न कराया।प्रभारी उप नियंत्रक के द्वारा नागरिक सुरक्षा के जवानों को दी गई ड्यूटी पर समय 5.00 बजे से समाप्ति तक तैनात रहकर समस्त जवानों ने पूर्ण लगन और मेहनत से अपनी ड्यूटी का निर्वाह किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!