अलीगढ़

स्मार्ट सिटी के नाम पर पुराना शहर वदहाल जनप्रतिनिधियों की चुप्पी अफसोसजनक

व्यापार मंडल आंदोलन के लिए होगा विवश - प्रदीप गंगा

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र अलीगढ़ की एक आवश्यक बैठक होटल लां डायमंटे मसूदाबाद पर आहूत कि गई। जिसमें व्यापारियों ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम शहर के वाजारों व मोहल्लो की सड़कें खोदकर खराव कर दी है। तमाम क्षेत्रों में नालीयों फुल भरी हुई है सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ है।


प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व‌‌‌ जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि अलीगढ़ की सड़कें वदहाल स्थिति में है तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जहां पैदल चलना भी वहुत मुश्किल है काफी ऊंची नीची सड़कें व गड्ढों के कारण किसी भी प्रकार का वाहन लेकर जाना भी दुश्वार हो गया है। खेर रोड, नगला मसानी, भुजपुरा आदि क्षेत्रों में वगैर वरसात के गंदा वदवूदार पानी काफी दिनो से भरा हुआ है। धार्मिक स्थलो के आस पास भी गंदगी व कुढ़े के ढेर लगे हुए हैं।
अतिशीघ्र नगर निगम की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। क्यों कि हमारे चुने हुए सभी
निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भी समस्याओं के अनदेखा कर मौन रहना वहुत वहुत अफसोसजनक है। जिनका असर आगामी चुनावों में देखने को अवश्य मिलेगा।
महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा नगर निगम केवल विभिन्न माध्यमों व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न कर रहा है कभी अतिक्रमण के नाम पर,कभी पोलोथिन अभियान के नाम पर , हाऊस टैक्स में भ्रष्टाचार के नाम पर शोषण कर रहा है इसे अव वर्दास्त नहीं किया जाएगा।
प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल व युवा प्रदेश वरिष्ठ मंत्री मुनेश पाल सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स दस गुना से भी अधिक वसूला जा रहा है लेकिन नागरिकों को सुविधा के नाम पर शून्य है। सड़कें टूटी फूटी, गंदगी का अम्वार, सड़कों पर सिलवट, वैमोसम भी विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव निगम के नलों से भी अशुद्ध पानी का आना ऐसी अनेकों समस्याओं का समाधान होना अतिआवश्यक है।
व्यापार मंडल अव आम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के लिए आंदोलन का विगुल वजाऐगा।
बैठक में नवागत सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वैठक में जिला चैयरमैन कालीचरन वार्ष्णेय,महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह,जिला महामंत्री सजींव अग्रवाल, उधोग मंच के महानगर अध्यक्ष राहुल कनक,यशकुमार वावा,जिला संरक्षक वीरेंद्र गुप्ता,प्रदीप कूलर, पप्पू माहौर, विनय गुप्ता,गिरीश वाष्णेय, मुकेश गुप्ता, संजीव अटल,आर के सिंह, राजीव माहेश्वरी, अजय शर्मा,सजंय अग्रवाल,गुरूशरन भैय्याजी,रामशरण सिंह चौहान प्रशांत वाष्र्णेय, दीपक वर्मा, प्रकाश जाधव, आदि दें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!