अलीगढ़

भारतीय किसान यूनियन सुनील बैनर तले चौथे दिन भी कमिश्नरी पर धरना रहा जारी

अलीगढ के गांव चिलकौरा मे सरकारी चारागाह व मरघट और दीगर बंजर की जमीन को भूमाफियाओ से कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील

अलीगढ के गांव चिलकौरा मे सरकारी चारागाह व मरघट और दीगर बंजर की जमीन को भूमाफियाओ से कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील का अनिश्चितकालीन धरना कमिश्नरी पर लगातार जारी है। धरने के 25 वें दिन भारतीय किसान यूनियन सुनील के युवा जिलाध्यक्ष कौशल कुमार ने तहसील प्रशासन व अलीगढ़ विकास प्राधिकरण पर आरोप लगाते हुए युवा जिला अध्यक्ष कौशल कुमार आज से भूख हड़ताल पर बैठ गए चिलकोरा की सरकार संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा है भू माफिया बेलगाम क्योंकि प्रशासन के अधिकारियों का आशीर्वाद भूमाफियाओं के ऊपर 30 अक्टूबर से अनुचित कालीन धरना चल रहा है धरने में राष्ट्रीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा चौधरी रामवती सिंह ने पहुंचकर समर्थन दिया

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा चौधरी रामवती सिंह ने रेवेन्यू के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए चिलकोरा की सरकारी संपत्ति को भूमाफियाओं से खाली करने की मांग करी अगर दो दिन के अंदर भूमाफियाओं से गांव चिलकोरा की सरकारी संपत्ति खाली नहीं कराई गई तो यह आंदोलन बहुत बड़ा रूप धारण करेगा भारतीय किसान यूनियन सुनील के युवा जिलाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुखिया एक ओर कहते है भूमाफियाओ पर हमारी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। मगर वही दूसरी ओर उनकी ही सरकार मे अलीगढ के प्रशासनिक अधिकारी ही भूमाफियाओ से सरकारी संपत्ति को कब्जा करा रहे है। देश का अन्नदाता कहे जाने वाले किसान आज सरकारी संपत्ति को भूमाफियाओ से कब्जा मुक्त कराने के लिए धरने पर बैठने को मजबूर है भाकियू सुनील की मांग है की शासन स्तर से ऐसे भ्रष्ट प्रशासन के अधिकारियों पर कार्रवाई की जावे लगभग शाम 6:00 बजे धरना स्थल पर एसडीएम कोल महिमा सिंह ने पहुंचकर धरना समाप्त करने की अपील की लेकिन ग्रामीण और किसानों ने कहा कि धरना जब तक समाप्त नहीं किया जाएगा जब तक भूमाफियाओं से गांव चिलकोरा की सरकारी संपत्ति मुक्त नहीं कराई जाएगी इस मौके पर धरने में उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह प्रदेश सचिव विनोद चौधरी जिला उपाध्यक्ष रामकुमार जिला सचिव राजकुमार राजकुमार चौधरी योगेश कुमर पूर्व प्रधान केहरी सिंह नाहर सिंह बघेल रामवीर सिंह मुकेश कुमार लक्ष्मी देवी मीना देवी पूनम देवी गुड्डी देवी मुन्नी खान मनोज शर्मा सुशील कुमार हितेश चौधरी रामवती चौधरी प्रेमवती देवी उमाशंकर प्रेम सिंह सैकड़ो की संख्या में किसान वं मातृशक्ति एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
सुनील चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाकियू सुनील

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!