जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन अलीगढ़ चैप्टर एवं महिला विंग का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ हुआ सम्पन्न
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) के अलीगढ़ चैप्टर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन अलीगढ़ चैप्टर एवं महिला विंग का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ हुआ सम्पन्न
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) के अलीगढ़ चैप्टर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली रोड स्थित होटल आभा ग्रांड में भव्य रूप से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गेस्ट ऑफ ऑनर जगवीर किशोर जैन पूर्व एमएसली एवं संस्था के राष्ट्रीय,नॉर्थ जोन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया।

आर्जव जैन एवं पावना इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा मंगलाचरण एवं मंगलायतन के बच्चों द्वारा बहुत ही सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुंबई से पधारे संस्था के वाइस प्रेसीडेंट कमलेश सोजतिया ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन समाज के दर्शन और मूल्यों से के आधार पर जीतो विश्व स्तर पर सकारात्मक सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जो मुख्य रूप से तीन स्तंभों—आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा और सेवा पर कार्य करता है। इसी क्रम में नॉर्थ जोन के अलीगढ़ में 19 वें चैप्टर का प्रारंभ हुआ है। नॉर्थ जैन के चेयरमैन रमन जैन ने बताया ‘जीतो’ के माध्यम से जैन व्यापारी, कारोबारी एक-दूसरे का साथ बनाते हुए एक चेन के रूप में काम करें और समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का प्रयास करें हम समाज से प्राप्त संसाधनों को समाज को वापस लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। अलीगढ़ चैप्टर के नवनिर्वाचित चेयरमैन स्वप्निल जैन ने कहा कि जीतो केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक विचार है। यह मंच नैतिकता के साथ आर्थिक उन्नति, सेवा भाव के साथ सामाजिक दायित्व और विनम्रता एवं ज्ञान के साथ व्यापार को सुदृढ़ करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य लोक-कल्याण की भावना के साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज में नए अवसरों के सृजन हेतु निरंतर प्रयास करेंगे। समाज में युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार के मार्ग प्रशस्त हो,प्रत्येक वर्ग सक्षम और सम्पन्न हो ऐसे प्रयास किए जायेंगे,समाज के युवक – युवतियों को व्यवसाय रोजगार में सहायता के साथ ही खेल गतिविधियों में आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। नवनिर्वाचित चीफ सेक्टरी राजीव जैन ने कहा कि हम एक ऐसे जैन समुदाय की कल्पना करते हैं जो न केवल स्वयं को बल्कि करुणा के साथ समृद्धि के माध्यम से समग्र रूप से समाज को भी ऊपर उठाता है ,हमारा मानना है कि सच्ची प्रगति दूसरों को सशक्त बनाने में निहित है।अलीगढ़ चैप्टर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यस्वप्निल जैन चेयरमैन,विवेक ओसवाल ,मुनेश जैन वाइस चेयरमैन,राजीव जैन चीफ सेक्रेटरी, निषिध जैन जॉइंट सेक्रेटरी,विशाल जैन ट्रेजरार,शैलेश जैन,अंजली जैन,अजय कुमार जैन (हरदुआगंज) ,मुकेश जैन एडवाइजर,मयंक जैन(हाथरस), डॉ.मोहित जैन (कासगंज), शगुन जैन (बुलंदशहर) , गौरव जैन (सोनल) एक्जीक्यूटिव मेंबर्स एवं सदस्य उमाशंकर जैन,अनिल जैन गंगवाल,यतेंद्र जैन, विजय जैन,संदीप जैन,मुकेश जैन,संजय जैन,प्रियंक जैन,नितिन जैन,यश जैन,विकास जैन,कैलाश चन्द्र जैन ,अतिशय जैन,सचिन जैन,रिंकू बोथरा,ध्रुव जैन ,प्रखर जैन,आकाश जैन,अनिल जैन,प्रसून जैन, प्रवीन जैन,स्वर्णिम जैन,सुनील जैन,अरूण कुमार जैन, विकास जैन, श्रेणिक बोथरा ।
अलीगढ़ चैप्टर महिला विंग की नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यशुभ्रा जैन चेयरमैन,वाइस चेयरमैन नीना जैन, श्रेया बोथरा,चीफ सेक्रेटरी सीमा जैन, जॉइंट सेक्रेट्री श्वेता जैन,ट्रेजरार श्वेता ओसवाल एवं सदस्य प्रिया जैन,शिवानी जैन, डॉ कविता जैन,श्वेता जैन, तृप्ति जैन ,स्तुति जैन,आकांक्षा जैन,रंजू जैन,गरिमा जैन,पूजा जैन, इंद्रा जैन,हेमलता जैन,ममता जैन,अनुष्का जैन,प्रियंका जैन,रेशु जैन पांड्या,प्रियंका जैन,रचना जैन,एकता जैन,प्रीति जैन,श्वेता जैन , श्रद्धा जैन,शिवानी जैन, नव्या जैन,कविता जैन,सारिका जैन,रंजू जैन,रुचि जैन,मीनाक्षी जैन।अलीगढ़ चैप्टर यूथ विंग के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यअनाकुल जैन चेयरमैन, नमन जैन ,दक्ष जैन,सक्षम जैन,सम्यक जैन,रचित जैन,यशमणि जैन,पारस जैन,सहित 14 अन्य सदस्यों ने आज यूथ विंग की सदस्यता ग्रहण करने की स्वीकृति प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन नॉर्थ जोन के चेयरमैन विकास जैन ने किया।समारोह के अंत पर संस्था के राष्ट्रीय एवं नॉर्थ जोन के पदाधिकारियों द्वारा अलीगढ़ चैप्टर शुरू होने का पदाधिकारियों को आधिकारिक घोषणा पत्र सौंपा एवं समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ।इस मौके नरेंद्र जी समर,दर्पण जैन डायरेक्टर ,अर्पित जैन संयुक्त सचिव नॉर्थ जोन जैन,रमेश के गोलचा ,आशीष जैन हिसार,मयंक जैन,अंकुश जैन,सौरभ जैन पांड्या,विवेक जैन,नमन जैन,दक्ष जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



