अलीगढ़

बच्चों को दिया गया समय ही उनके भविष्य का निर्माण करता है

महिला शक्ति अलीगढ़ की बहनों ने ममता सिंह के नेतृत्व में विकास नगर स्थित आवास पर शारदा गुप्ता के प्रिय नाती अबीर अभिमन्यु गुप्ता के इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स

बच्चों को दिया गया समय ही उनके भविष्य का निर्माण करता है
महिला शक्ति अलीगढ़ की बहनों ने ममता सिंह के नेतृत्व में विकास नगर स्थित आवास पर शारदा गुप्ता के प्रिय नाती अबीर अभिमन्यु गुप्ता के इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में ढाई साल की आयु में अपनी प्रतिभा के दम पर 28 भारतीय राज्य और उनकी राजधानी के नाम 40 सेकंड्स में बताए और 7 महाद्वीप, सप्ताह एवं महीनों के नाम,8 ग्रह,8 आकृतियां,4 मंत्र एवं 7 सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का जवाब देकर रिकॉर्ड बनाया है।

इतनी छोटी सी उमर में अपने अलीगढ़ का नाम रोशन करने पर विकास नगर स्थित आवास पर अबीर अभिमन्यु गुप्ता को पटका ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर महिला शक्ति की बहनों प्रिय सुगंधि वार्ष्णेय, प्रीति गुप्ता ,भारती गौतम, पूजा सेंगर, मधु रानी जादौन, ज्योति सिंह एवं प्रद्युम्न सेंगर और शैलेश गौतम ने सम्मानित किया। सभी बहनें गिफ्ट भी लेकर आईं। अबीर अभिमन्यु ने सभी राज्यों की राजधानी बताने के अलावा अन्य देशों की राजधानी भी बतायीं। प्यारे से बच्चे ने पूरा हनुमान चालीसा,शिव जी मंत्र,बप्पा मंत्र भी सुनाए। ममता सिंह ने कहा कि बच्चों को दिया गया समय ही उनके भविष्य का निर्माण करता है। बच्चों को मोबाइल और टीवी से जितना दूर रखा जाएगा उतना ही स्वस्थ माहौल उनको मिलेगा। शारदा गुप्ता ने कहा बहुत ही गर्व का विषय है।पिता अनुज गुप्ता ने कहा बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कार सिखाना हमारा कर्तव्य है। माता प्रियंका प्रिया ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!