हाथरस

कोहरे से थमे वाहनों के पहिये, गलन ने कंपाया

वाहन चालक हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते हुए नजर आए

16 जनवरी की सुबह चारों तरफ कोहरे की चादर तनी रही। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते हुए नजर आए। रोजाना सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आए।कड़ाके की ठंड में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। 16 जनवरी की सुबह कोहरे से वाहनों की रफ्तार थम गई। गलन भरी ठंड से ठिठुरने बढ़ने से लोगों को रोजमर्रा के काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 16.4 रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.4 रहा, जोकि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

16 जनवरी की सुबह चारों तरफ कोहरे की चादर तनी रही। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते हुए नजर आए। रोजाना सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आए।  न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में गलन बढ़ने से लोगों का जीना मुहाल हो गया। लोगों को रोजमर्रा के काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। कामकाजी लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी खरीदारों की संख्या कम रही। जानकारों के अनुसार 17 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। 18 जनवरी को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। 19 जनवरी को धूप खिलखिलाने की संभावना है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!