उत्तरप्रदेश

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर महिला की तस्वीर लिखा था कुछ ऐसा; दहशत में है पूरा परिवार

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल कर दिए

आगरा में साइबर अपराधी एक महिला और उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। एप से लोन लेने का दावा कर धमका रहे हैं। रकम की मांग कर रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल कर दिए। इन पर वांटेड भी लिख दिया। इससे पीड़ित परिवार परेशान हैं। उन्होंने डीसीपी सिटी से गुहार लगाई। मामले में साइबर सेल को जांच दी गई है।

पीड़ित महिला शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह शुक्रवार दोपहर को डीसीपी सिटी सूरज राय के आफिस पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपने लोन लिया था। इसे चुकाया नहीं है। इस पर उन्होंने लोन लेने से मना किया। उनसे कहा गया कि एप से लोन लिया था। आपने परमिशन दी थी।इसके बाद रकम मांगी गई। महिला ने फोन काट दिया। बाद में उनके परिवार के अन्य लोगों पर कॉल आने लगे। उन्हें बदनाम किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि काॅल करने वाले युवक और युवती अभद्रता करते हैं। गालीगलौज करते हैं। इससे वो परेशान हैं।उन्हें कुछ दिन पहले पता चला कि फेसबुक और सोशल मीडिया पर उनकी फोटो डाली गई है। इस पर वांटेड लिख दिया गया है। इससे वो तनाव में आ गईं। साइबर अपराधियों ने मोबाइल की मदद से फोटो और गैलरी को काॅपी कर लिया है। इससे फोटो लेकर परिचितों को भेज रहे हैं। उन्हें काॅल भी कर रहे हैं।उन्होंने डीसीपी को बताया कि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया था। इसके बावजूद यह कैसे हो रहा है। डीसीपी सिटी ने बताया कि मामला साइबर धोखाधड़ी का है। इसमें साइबर सेल को जांच दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!