अलीगढ़

एनिमल फीडर्स संस्था के कार्य हैं सराहनीय जीव रक्षा सम्मेलन के रूप में मनाया चतुर्थ स्थापना दिवस

16 व 17 अगस्त 2024 को आईसीएसएसआर के सौजन्य से किया जाएगा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

अलीगढ़। एनिमल फ़ीडर्स संस्था, जो पिछले चार वर्षों से कार्यरत हैं, ने अपना 4th स्थापना दिवस के उपलक्ष में जीव रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में शहर विधायक मुक्ता राजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उनके साथ गौ रक्षा समिति से कृष्णा गुप्ता, उड़ान सोसायटी से ज्ञानेंद्र मिश्रा, पहल सुकून की संस्था से कपिल वार्ष्णेय, डॉ विराम वार्ष्णेय और एनिमल फीडर्स के मुख्य संरक्षक डॉ पंकज धीरज इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि मुक्ता राजा ने अपने संबोधन में एनिमल फ़ीडर्स के कार्यों की सराहना की और जानवरों की सुरक्षा और उनके पोषण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने एनिमल फ़ीडर्स की सराहना करते हुए कहा कि संस्था जिस तरह से कार्य कर रही है, वह सच में सराहनीय है। जीव रक्षा वाकई बहुत आवश्यक है, और संस्था इसी सोच पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन रिधिमा, अनुज, युक्ति और हिमाद्रि ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जागरूकता भाषण, और संस्था से जुड़े अनेक सदस्यों को उनके सेवा कार्यों के लिये पुरस्कृत किया गया तथा बहुत सी सामाजिक संस्थाएँ जो समाज के हित में कार्यरत है , उन्हें विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा गौ रक्षा समिति से कृष्णा गुप्ता को जीव रक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को जानवरों की देखभाल और उनके पोषण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। संस्था के संरक्षक डॉ. पंकज धीरज ने संस्था के अब तक के सफ़र पर रोशनी डालते हुए बताया कि संस्था अपनी सोच जो कि जीव रक्षा और जीव सेवा है, उस पर निष्ठा के साथ कार्य कर रही है, और आशा है कि आगे भी वह इसी प्रकार से निरंतर कार्य करें। एनिमल फ़ीडर्स संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष यश मणि जैन ने इस अवसर पर कहा कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य निरीह जीवों की देखभाल करना और उन्हें भोजन उपलब्ध कराना है। हमें गर्व है कि हम पिछले चार वर्षों से इस कार्य को करने में सफल रहे हैं। हम अपने सभी सदस्यों और समर्थकों का धन्यवाद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी हम इसी तरह जानवरों की सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम में एनिमल फ़ीडर्स से युक्ति, गौरव, अनुज, रिद्धिमा, हिमाद्रि, सानिया, मोहित, केतन, शंभू, मुदित, प्रखर व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए अन्य संस्थाओं से काजल धीरज, आशा सिसोदिया, रिशाँक अग्रवाल, अलीगढ़ डॉट कॉम से ऋतिक और मनीष आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशु प्रेमियों ने भाग लिया और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया। ‘जीव रक्षा सम्मेलन’ में सभी को जानवरों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिली।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!