हाथरस

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहा के पास एक खाली प्लॉट था तभी अचानक भरभराकर दीवार गिर गई।

मलबे की चपेट में आने से नौ वर्षीय ऊषा व दस वर्षीय सुधा पुत्री रघुनाथ घायल हो गए।

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहा के पास  एक खाली प्लॉट की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबकर दंपती व उनकी दो बेटियां घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।रघुनाथ पुत्र भीकमबर के घर बराबर एक खाली प्लॉट है।उसमें बच्चे खेल रहे थे। इस बीच अचानक भरभराकर दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से नौ वर्षीय ऊषा व दस वर्षीय सुधा पुत्री रघुनाथ घायल हो गए। आवाज सुनकर मौके पर रघुनाथ व उसकी पत्नी गोलू पहुंच गए। मलबे में दबे बच्चों को निकालने लगे। इस बीच दीवार का शेष बच्चा हिस्सा गिर गया। इससे रघुनाथ और गोलू भी घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। जैसे-तैस मलबे से दंपती व उनकी दोनों बेटियों को बाहर निकाला।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!