अलीगढ़

पवित्र रमज़ान के अलविदा जुमा पर होंगे चाक चौबंद इन्तिज़ाम-

अकीदतमंदों के लिए मस्जिदों के बाहर लगेंगे पानी के टैंकर-

दो जुमा अलविदा होने की संभावना को लेकर नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को किया अलर्ट-दोनों जुमा अलविदा की नमाज़ के लिए होंगे पुख्ता इंतिज़ाम-छोटी बड़ी मस्जिदों के आस पास इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से होगी निगरानी-नगर निगम ने बनाए 4 सेक्टर-हर सेक्टर में 1 सेक्टर प्रभारी के साथ 20-20 अधिकारी/कर्मचारियों की तैनात रहेगी 20 टीम1000 सफाई कर्मचारियों की 80 टीमें रहेगी मूवमेंट पर -पशुपालकों को चेतावनी-अप्रिय घटना पशुओं के कारण होने पर होगी एफआईआर- नमाज़ पूर्ण होने तक आवारा पशुओं का विचरण रहेगा प्रतिबंधितइस बार पवित्र रमजान पर दो जुमा अलविदा के संशय को देखते हुए 13 मार्च व 20 मार्च को आखिरी जुमे को पढ़े जाने वाली परंपरागत अलविदा जुमा की नमाज़ के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपने सभी अधीनस्थों को अलर्ट जारी करते हुए जामा मस्जिदों और ईदगाह में पढ़ी जाने वाली नमाज की निगरानी व व्यवस्थाओं पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से नज़र बनाये रखने का निर्णय लिया है।दो अलविदा जुमे की नमाज की व्यवस्थाओं को बेहतरीन तरीके से कराने के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अधीनस्थों को पूरी तरह मुस्तैद रहने की हिदायत जारी करते हुए नमाज के लिए नगर निगम में 4 सेक्टर बनाते हुए प्रत्येक सेक्टर में 20-20 अधिकारी/कर्मचारियों की 20 क्विक एक्शन टीमें व 1000 सफाई कर्मचारियों की 80 टीमें नमाज़ के वक़्त पूरे नगर में तैनात रहेंगी।नगर आयुक्त ने बताया इस बार दो जुमा अलविदा पर साफ-सफाई पेयजल और लाइट की चाक-चौबंद व्यवस्था कराने के लिए नगर निगम ने व्यवस्थाओं को चैलेंज के रूप में लिया है सभी क्षेत्रों में अभियान चलाकर आवारा पशुओं की रोकथाम फागिंग धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।नगर आयुक्त ने बताया कि जुमा अलविदा पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए 4 सेक्टर बनाए हैंसेक्टर -01 ऊपरकोट के सेक्टर प्रभारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त उनकी सहयोगी टीम कर अधीक्षक विशाल सिंह सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह अवर अभियंता रोहित पांडे जगबीर सिंह नरेंद्र कुमार एसएफआई विशन सिंह रामजीलाल आरआई उपेंद्र वर्मा पथप्रकाश विजय होंगे।सेक्टर-2 सब्जी मंडी क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी अमित कुमार उप नगर आयुक्त उनकी सहयोगी टीम कर अधीक्षक बेचन प्रसाद सहायक अभियंता राजवीर सिंह अवर अभियंता जगबीर सिंह पेयजल प्रभारी विष्णु कुमार दिव्यांशु जेडएसओ दलबीर सिंह एसएफआई रामजीलाल प्रकाश सिंह होंगे।सेक्टर-3 जमालपुर ईदगाह क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी विजेंद्र पाल अधिशासी अभियंता उनकी सहयोगी टीम कर अधीक्षक आरके कमल पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर राजेश वर्मा अवर अभियंता निर्माण अमित कुमार अमित पाल राजस्व निरीक्षक करन पाल एसएफआई अनिल सिंह होंगे।
सेक्टर-4 के सेक्टर प्रभारी आशीष सेठ कर निर्धारण अधिकारी उनकी सहयोगी टीम अवर अभियंता गिरीश कुमार एसएफआई योगेंद्र यादव खचेद्र सिंह आरआई मयंक चौधरी पेयजल प्रभारी वशिष्ठ मौर्य पठ प्रकाश राजेश को जिम्मेदारी दी है।नगर आयुक्त ने कहा परंपरागत नमाज को देखते हुए उक्त दिनों दिनांक को नगर निगम के सभी सेक्टर में सड़कों पर आवारा पशुओं का विचरण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा यदि किसी पशुपालक का पशु सड़क पर घूमता हुआ पाया जाता है तो संबंधित पशुपालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाएगी

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!