हाथरस

हाथरस में आज सुबह घने बादल छाए और बाद में धूप निकली। इसके बाद फिर बादल छा गए

हाथरस में 22 से 25 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

हाथरस में आज सुबह घने बादल छाए और बाद में धूप निकली। इसके बाद फिर बादल छा गए। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। कल की तुलना में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।मौसम विज्ञान विभाग ने हाथरस में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। साथ ही बिजली की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं की भी संभावना जताई है। इसे देखते हुए हाथरस में 22 से 25 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। लोगों को पुराने और जर्जर भवनों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है। धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे न खड़े होने की हिदायत दी गई है।किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और बारिश के दौरान खेतों में न जाएं। पशुपालकों को अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा गया है। आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए 108/102 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से वज्रपात की चेतावनी के लिए ‘दामिनी ऐप’ और ‘सचेत ऐप’ डाउनलोड करने को कहा है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!