इस बार 16 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक प्रस्तावित है ऐतिहासिक नुमाइश
शहर में पहली बार ‘जलपरी ’ शो का आयोजन होने जा रहा है

गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक शहर की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) इस बार दर्शकों को एक बिल्कुल नया रोमांचक अनुभव देने जा रही है। शहर में पहली बार ‘जलपरी ’ शो का आयोजन होने जा रहा है। इसमें प्रशिक्षित तैराक मछली के रूप में करतब करते हुई दिखाईं देंगे।यह परिसर में स्थापित फिश टनल में अपने करतबों से मनोरंजन करेंगी। इसके अलावा नुमाइश की अन्य तैयारियों ने भी रफ्तार पकड़ ली है। अगले एक-दो दिन में कोहिनूर मंच पर प्रस्तावित बड़े कार्यक्रमों पर मुहर लग जाएगी।जिले में हर वर्ष सर्दियों में नुमाइश का आयोजन होता है। इसमें अलीगढ़ मंडल के साथ ही प्रदेश के कई मंडलों के दुकानदार आते हैं। शहर के लोग उत्सव के रूप में इस आयोजन को देखते हैं। ऐसे में आयोजक व ठेकेदार लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम करते हैं। पिछले वर्ष नुमाइश में फिश टनल लगाया था। इसमें देश-विदेश की सौ प्रजातियों की मछलियों ने काफी प्रभावित किया था। इन्हें देखने के बाद दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी अब इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस बार फिश टनल को और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। इस बार इसमें जलपरी का जीवंत प्रदर्शन जोड़ा गया है। 16 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक प्रस्तावित इस नुमाइश की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। परिसर में सड़कों के निर्माण की चारदीवारी को मजबूत किया रहा है। रंगाई-पुताई का काम पूरा हो गया है। उद्योग मंडप व कृषि कक्ष को सजाया जा रहा है। शुक्रवार को एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने परिसर का निरीक्षण कर तैयारियाें का जायजा लिया। इसमें सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



