गणपति जी की पूजा करने वालों को जीवन में किसी चीज का अभाव नहीं होता
विनायक चतुर्थी को पूजा के समय गणेश जी को दूर्वा की 5 या 21 गांठ ''इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः'' मंत्र के साथ अर्पित करें. इससे संतान को अच्छी बुद्धि, सफलता और समृद्धि प्राप्त होती

पंचांग के अनुसार 11 मई 2024 को आज वैशाख विनायक चतुर्थी है. इस दिन गणपति जी की पूजा करने वालों को जीवन में किसी चीज का अभाव नहीं होता. विनायक चतुर्थी को पूजा के समय गणेश जी को दूर्वा की 5 या 21 गांठ ”इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः” मंत्र के साथ अर्पित करें. इससे संतान को अच्छी बुद्धि, सफलता और समृद्धि प्राप्त होती है. इससे आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी.आज शनिवार के दिन एक लोटा जल लें. उसमें थोड़ी सी चीनी डाल दें. इस जल को पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें. साथ ही ‘ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें. इससे प्रमोशन के योग बनते हैं. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (11 May Shubh muhurat), राहुकाल, शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग
11 मई 2024 का पंचांग (11 May 2024 Panchang)
| तिथि | चतुर्थी (11 मई 2024, प्रात: 02.50 – 12 मई 2024, प्रात: 02.03) |
| पक्ष | शुक्ल |
| वार | शनिवार |
| नक्षत्र | मृगशिरा |
| योग | सुकर्मा, रवि योग |
| राहुकाल | सुबह 08.55 – सुबह 10.36 |
| सूर्योदय | सुबह 05.33 – रात 07.03 |
| चंद्रोदय | सुबह 07.53 – रात 10.45 |
| दिशा शूल |
पूर्व |
| चंद्र राशि |
मिथुन |
| सूर्य राशि | मेष |
11 मई 2024 शुभ मुहूर्त (11 May Shubh Muhurat)
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04.09 – सुबह 04.51 |
| अभिजित मुहूर्त | सुबह 11.51 – दोपहर 12.45 |
| गोधूलि मुहूर्त | शाम 07.00 – शाम 07.21 |
| अमृत काल मुहूर्त |
सुबह 12.22 – प्रात: 01.59, 12 मई |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 02.33 – दोपहर 03.27 |
| निशिता काल मुहूर्त | रात 11.56 – प्रात: 12.38, 12 मई |
11 मई 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)
- यमगण्ड – दोपहर 01.59 – दोपहर 03.59
- विडाल योग – सुबह 07.13 – सुबह 10.15
- गुलिक काल – सुबह 05.33 – सुबह 07.14
- भद्रा काल – दोपहर 02.21 – प्रात: 02.02, 12 मई
आज का उपाय दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए थोड़ा सा काला तिल लेकर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास चढ़ाने चाहिए. उसके बाद पीपल की जड़ में पानी भी अर्पित करें.



