धार्मिक

सर्व रोग निवारण तीन दिवसीय निशुल्क कैंप का हुआ आयोजन

वृंदावन । नगर के गोधूलीपुरम कॉलोनी स्थित सियाराम सेवा सदन वैष्णव कृपा धाम में महंत रामदास महाराज की अध्यक्षता में तीन दिवसीय सर्व रोग निवारण शिविर का आयोजन शनिवार से प्रारंभ हुआ। जिसमें मध्य प्रदेश के जाने-माने माखन सिंह तंवर एवं पंचगव्य के गव्य सिद्ध डॉक्टर कपिल तंवर एवं आयुर्वेद नेचुरोपैथी के डॉक्टर विवेक गुप्ता के द्वारा बृजवासियों का इलाज किया गया।  जिसमें मीटर से नापे जाने वाली बीमारियों का जैसे शुगर, बीपी का इलाज किया गया। जिसमें करीब 50 लोगों ने निशुल्क इलाज का फायदा लिया। वही इस मौके पर बोलते हुए संस्था के संस्थापक माखन सिंह तंवर ने बताया कि उनके द्वारा मध्य प्रदेश में लगातार लोगों को पंचगव्य औषधि के द्वारा फायदा दिया जा रहा है। जिसमें लोगों को शुगर बीपी एवं जोड़ों के दर्द से राहत प्रदान कराया जाता है। आज भगवान श्री कृष्ण की नगरी में भी हमारे द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें आकर लोग फायदा उठा सकते हैं। आज भी करीब 50 लोगों ने निशुल्क कैंप में आकर अपना इलाज कराया है। जिसमें सर्वप्रथम सभी रोगियों को धनिया, मीठा नीम, बेल पत्र इत्यादि का मिश्रण कर जूस प्रदान किया गया है। जिससे शरीर में होने वाली बीमारियों से फायदा होता है। वहीं व्यायाम एवं पंच गव्य औषधीयो के द्वारा लोगों का इलाज किया गया है। यह कैंप निरंतर तीन दिनों तक चलता रहेगा।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!