अलीगढ़

शहर में यातायात बूथ, केनओपी, कैमरा, अव लेडी फातिमा स्कूल पर फुट ओवर ब्रिज, विभिन्न मार्गों पर डिवाइडर एवं साइनेज की होगी स्थापना

मण्डलायुक्त के निर्देश पर प्रस्ताव हुआ तैयार , एडीए की बैठक में लगेगी मुहर

अलीगढ़ आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ संगीता सिंह द्वारा महानगर में आमजन को सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने एवं यातायात पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि के लिए व्यवस्थाओं में आमूल-चूल परिवर्तन करने के निर्देश दिए थे। आमजन की सहूलियत के लिए निर्माण कार्यों से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को कराने में मण्डलायुक्त आगे आकर उसकी जिम्मेदारी लेती हैं और उसको अंजाम तक पहुॅचाती हैंविगत दिनों मण्डलायुक्त ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात बूथ, केनओपी, कैमरा, अव लेडी फातिमास्कूल पर फुट ओवर ब्रिज, विभिन्न मार्गों पर डिवाइडर, साइनेज लगाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। मण्डलायुक्त के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा उक्त कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर एसएसपी के माध्यम से मण्डलायुक्त को प्रेषित किया गया है, जिस पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में निर्णय लिया जाएगाइन स्थानों पर होंगे कार्ययातायात बूथ वॉशरूम, कुर्सीमेज, कम्प्यूटर टेबिल, सीसीटीवी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं युक्त 11 यातायात बूथसारसौल, खेरेश्वर, एटा चुंगी, सासनीगेट, कंपनीबाग, रसलगंज, नादापुल चौराहा एवं बौनेर, महेशपुर, एफएम टावर और विजडम गंदा नाला कट तिराहे पर बनाया जाना प्रस्तावित हैकेनओपीक्वार्सी, तस्वीर महल, संेटर प्वाइंट, शमशाद, मैरिस रोड चौराहा एवं तहसील, एसबीआई तिराहा, भांकरी महरावल कट, ओजोन सिटी कट धनीपुर व सुभाष चौक घंटाघर समेत 10 स्थानों पर केनओपी लगाई जानी प्रसतावित है।  फुट ओवर ब्रिजओएलएफ एव संत फिदेलिस स्कूल पर स्कूल प्रारंभ एवं बंद होने के समय लगने वाले जाम से राहत दिलाए जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है डिवाइडरसारसौल से भांकरी तक, चोब सिंह इंटर कॉलेज खैर रोड से नादा पुल तक, एटा चुंगी से क्वार्सी चौराहे की तरफ क्यामपुर मोड़ तक, एटा चुंगी से बौनेर तिराहे तक, सासनीगेट चौराहे से खिरनीगेट तक, क्वार्सी चौराहे से महेशपुर फाटक तिराहे तक डिवाइडर निर्माण का निर्माण प्रस्तावित हैकैमरा यातायात प्रबंधन के लिए डीविश्वास तिराहा, मैलरोज तिराहा, भांकरी पुल (महरावल), शहंशाह तिराहा, बोनेर तिराहा, वर्कशॉप तिराहा नगर निगम, नौरंगाबाद छावनी, मीनाक्षी पुल के नीचे, विजडम गंदा नाला कट, महेशपुर तिराहा, पुरानी चुंगी एएमयू गेट, ओजोन कट तिराहा, एसबीआई तिराहा, जीवनगढ़ की पुलिया,  महाजन कट, रामबाग कट चुंगी, खैर अड्डा, बरौला पुल के नीचे, स्वर्ण जयंती नगर तिराहा, रघुवीरपुरी (होली चौक) पर कुल 154 कैमरे स्थापित किया जाना प्रस्तावित हैसाइनेज समुचित यातायात प्रबंधन एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए महानगर के 14 चिन्हित स्थानोंसारसौल चौराहा, नादापुल चौराहा, खेरेश्वर चौराहा, सासनीगेट चौराहा, क्वार्सी चौराहा, शमशाद चौराहा, महेशपुर एफएम टावर तिराहा, ओजोन सिटी कट, विजडम गंदा नाला कट, बोनेर तिराहा, एटा चुंगी चौराहा, क्यामपुर मोड़ तिराहा, आगरा-बाईपास एवं मथुरा-बाईपास चेंजर पर साइनेज लगाया जाना प्रस्तावित है।

 

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!