हाथरस

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ने तालाब चौराहा ओवर ब्रिज पर संभाली कमान, खुलवाया जाम, आम जनमानस को मिली राहत

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुभाष यादव ने जाम खत्म कराने को प्रयास शुरू कर दिए

हाथरस। जनपद में सहालग की भीड़ व आम जनमानस की आवाजाही से तालाब चौराहा ओवर ब्रिज लगने वाले जाम की कमान ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुभाष यादव ने संभालते हुए। जाम नहीं लगने दिया। आपको बता दे कि कोतवाली ओवर ब्रिज पर अति व्यस्त चौराहे पर जाम लग जाता है । दूर-दूर तक वाहनों की कतार लग जाती थी। जाम में फंसा हर कोई उससे निकलने के लिए शार्टकट लेने की सोचता है । इससे कई बार लोगों के बीच नोकझोंक तक हो जाती हुई। जाम में फंसे लोगों को निजात दिलाने के लिए खुद ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुभाष यादव ने जाम खत्म कराने को प्रयास शुरू कर दिए । यातायात के नियम टूटते ही यहां जाम लग जाता है। ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुभाष यादव ने अपने सिपाहीयो के तैनात रहकर जाम नहीं लगने दिया। पुलिस की यह कार्यप्रणाली लोगो में चर्चा का विषय बनी हुई थी। पुलिस कर्मी इसी तरह कार्य करे तो शहर में जाम नहीं लगेगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!