एटा

एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के लड़के ने दो वर्ष पहले एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए एक वीडियो बना लिया।

लड़की की शादी तय होने पर आरोपी ने यह अश्लील वीडियो उसके होने वाले पति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेज दिया।

एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के लड़के ने दो वर्ष पहले एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए एक वीडियो बना लिया। आरोपी वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर बार-बार अश्लील कृत्य करता रहा। लड़की की शादी तय होने पर आरोपी ने यह अश्लील वीडियो उसके होने वाले पति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेज दिया। इससे शादी का रिश्ता टूट गया। युवती के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।युवती के पिता ने बताया कि वह भाड़े पर गाड़ी चलाता है। पत्नी गांव में ही रहकर खेतों पर मजदूरी करती है। लगभग दो वर्ष पूर्व वह गाड़ी भाड़े पर लेकर गया था। पत्नी खेतों पर मजदूरी करने गई थी। तभी आरोपी रामकुमार घर में घुस आया। उसकी पुत्री से जबरन शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो बना लिया और फोटो खींच लिए थे। आरोपी रामकुमार वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर पुत्री को जब चाहे बुला लिया करता था। युवती के पिता ने बताया कि वह भाड़े पर गाड़ी चलाता है। पत्नी गांव में ही रहकर खेतों पर मजदूरी करती है। लगभग दो वर्ष पूर्व वह गाड़ी भाड़े पर लेकर गया था। पत्नी खेतों पर मजदूरी करने गई थी। तभी आरोपी रामकुमार घर में घुस आया। उसकी पुत्री से जबरन शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो बना लिया और फोटो खींच लिए थे। आरोपी रामकुमार वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर पुत्री को जब चाहे बुला लिया करता था।कुछ दिन पहले पुत्री की शादी तय कर दी थी। आरोपी ने 1 मई 2024 को अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पुत्री के मंगेतर की आईडी पर बेटी का वीडियो भेज दिया। जिसके कारण रिश्ता भी टूट गया। इस बात की जानकारी मुझे आज हुई है। आरोपी रामकुमार फोन पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। सीओ कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!