अलीगढ़

श्री दिगम्बर जैन महासमिति के तत्वावधान में मलखान सिंह जिला चिकित्सालय पर लगायी शीतल जल प्याऊ

श्री दिगम्बर जैन महासमिति के तत्वावधान मे भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण वर्ष के अन्तर्गत समाधिस्थ संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के 57 वें दीक्षा दिवस

श्री दिगम्बर जैन महासमिति के तत्वावधान में मलखान सिंह जिला चिकित्सालय पर लगायी शीतल जल प्याऊगुरुवार को श्री दिगम्बर जैन महासमिति के तत्वावधान मे भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण वर्ष के अन्तर्गत समाधिस्थ संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के 57 वें दीक्षा दिवस एवं कड़वे प्रवचन के लिए विख्यात समाधिस्थ क्रांतिकारी जैन मुनि तरुण सागर महाराज के 57 वें जन्मदिवस के

उपलक्ष्य में छुल्लक पर्व सागर जी के प्रेरणा से ठाकुर मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में मरीजो एवं एवं उनके तीमारदारों के लिए शीतल जल प्याऊ (वाटर कूलर)का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ नीरज त्यागी मुख्य चिकित्सा अधिकारी,माननीय जगवीर किशोर जैन पूर्व सदस्य विधान परिषद , डॉ जगवीर सिंह वर्मा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ,कैलाश चन्द्र जैन उद्योगपति सोनल लॉक्स ने संयुक्त रूप से किया। उससे पूर्व संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का माला अंगवस्त्र, पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉ नीरज त्यागी सीएमओ ने इस पुनीत एवं पुण्य कार्य के लिए संस्था को बधाई दी एवं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित इसी तरह आप सभी जन सेवा के कार्य करते रहे।
जगवीर किशोर जैन ने कहा कि प्रचंड गर्मी में लोगों के सुखे कंठ की प्यास बुझाने से बड़ा कोई धर्म व पुण्य नहीं होता। गर्मी में प्याऊ लगाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।
डॉ जगवीर सिंह वर्मा सीएमस ने कहा कि गर्मी के मौसम में जलसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं, क्योंकि प्यास के कारण न जाने कितने लोग डिहाईड्रेशन से बीमार व हीट स्ट्रोक से अपनी जान तक गंवा बैठते हैं।
संस्था के प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रांतीय संयोजक मुनेश जैन , मीडिया प्रभारी मयंक जैन , मण्डल अध्यक्ष नीरज जैन, नगर अध्यक्ष सुनील जैन , ओम प्रकाश जैन, रामेश्वर प्रसाद सिंघल ,अंकुश जैन , डॉ पी.के.सिंह , डॉ मीना जी, मनीष द्विवेदी एवं अस्पताल स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहा।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!