अलीगढ़

अति पिछड़ा अधिकार मंच के तत्वाधान में जनपद कौशांबी के थाना सैनी के अंतर्गत ग्राम लोहंदा में 8 वर्षीय अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया

अलीगढ़ के थाना इगलास के अंतर्गत‌ ग्राम महसुआ के 11 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने के विरोध में डॉक्टर बी आर अंबेडकर पार्क निकट घंटाघर से पैदल चलकर कलेक्ट्री कचहरी

अति पिछड़ा अधिकार मंच के तत्वाधान में जनपद कौशांबी के थाना सैनी के अंतर्गत ग्राम लोहंदा में 8 वर्षीय अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया एवं जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास के अंतर्गत‌ ग्राम महसुआ के 11 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने के विरोध में डॉक्टर बी आर अंबेडकर पार्क निकट घंटाघर से पैदल चलकर कलेक्ट्री कचहरी जनपद अलीगढ़ पर एसीएम टू श्री दिग्विजय सिंह को मा० मुख्य न्यायाधीश भारतीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली एवं मा० मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट उत्तर प्रदेश तथा तथा महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम दोनों घटनाओं में चार-चार सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया गया।

मंच के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी ज्ञान सागर ने कहा की कौशांबी, बालिका से दुष्कर्म मामले में संबंधित न्यायालय में बी , एन,एस,एस की धारा 183 के तहत लिए गए बयानों के प्रशन अंग्रेजी भाषा में पूछे गए थे जो गैर कानूनी तरीका है। अतः बालिका वीडियोग्राफी के साथ हिंदी भाषा में प्रश्न पूछे जाने की व्यवस्था की कानूनी आवश्यकता है। तथा उक्त धारा के तहत बालिका के बयान के मौके पर परिवार के सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य की जाए। आगे कहा की पोक्सो एक्ट के अनुसार बालिका का न्यायिक कथन व आंतरिक चिकित्सा परीक्षण को अभियोजन का मूल आधार माना जाए तथा जो भी व्यक्ति संस्था विभाग अधिकारी बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के साक्ष को बदलने व नष्ट करने की साजिश रच रहे हैं उनके विरुद्ध पोक्सो कानून के तहत अपराध दर्ज किया जाना चाहिए।

मंच के प्रदेश संयोजक/ मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ जवाहरलाल बघेल एडवोकेट में जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास के अंतर्गत ग्राम महसुआ के 11 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म करके योजना वद्ध तरीके से जो अपराध किया गया है वह मानवता को तार तार कर देता है अपराधी अपराधी है मांग करते हुए कहा ऐसी घटनाओं पर कड़ा अंकुश लगाने की आवश्यकता है घटना के आधार से घटना में शामिल लोगों को तलाश किया जाना धाराओं को बढ़ाया जाना तथा पीड़ित परिवार की जान माल की सुरक्षा किया जाना एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक रूप में एक करोड़ रुपए की मदद की जाए साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

मंच के संरक्षक सतीश चंद्र नायक ने बड़ी ही आशा व उम्मीद के साथ माननीय मुख्य न्यायाधीशों से स्वयं संज्ञान लिए जाने की अपील करते हुए कहा कि अति पिछड़े वर्ग पर जघन्य घटनाओं की बाढ़ से समूचा समाज त्रस्त है ऐसी स्थिति में इसे रोकने के लिए सार्थक कदम उठाने की आवश्यकता है लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से देखने को मिल रहा है की निजी हित में संवैधानिक पदों पर मौजूद माननीयों के द्वारा और असंवैधानिक,अमर्यादित भाषा के दिए गए बयानों से जातीय संघर्ष उन्माद को बढ़ावा देने एवं शांति भंग करने जैसा माहौल बनाए जाने के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है जिससे आम नागरिक भय मुक्त जीवन गुजार सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चैतन्य स्वरूप राजोरिया, उदयवीर सिंह नागर, एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी मुन्नालाल कश्यप,एडवोकेट उदयवीर सिंह प्रजापति, संम्भर सिंह राठौर,भोलाराम सविता, राम नरेश दरोगा जी,मुन्नालाल कुशवाहा,श्रीमती उज्लेश देवी, अजीत बालाजी,विष्णु सविता, पवन कुमार पप्पी,अरविंद चंदेल, आचार्य राम सिंह बघेल,बनवारी लाल सविता,हरि सिंह बघेल किशन सिंह बघेल,धीरेंद्र सविता, धर्मवीर सिंह नंदवंशी,गोवर्धन सिंह बघेल,प्रभात कुमार सविता, बद्री प्रसाद बघेल,हाकिम सिंह मुकेश कुमार सेकुलर,सोनू सिंह नंद,बलवीर सिंह,सतीश चंद्र आर्य,योगेश बघेल,आनंद बघेल बृजेश सविता, मुकेश कुमार एडवोकेट,प्रताप सिंह,मोहम्मद यामीन, किशन सिंह बघेल,धीरेंद्र सविता, आदि काफी लोग उपस्थित रहे।
भवदीय
सतीश चंद्र नायक
संरक्षक
7500710071
जवाहरलाल बघेल एडवोकेट प्रदेश संयोजक/मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मंडल अलीगढ़।
अति पिछड़ा अधिकार मंच
9997040185

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!