अलीगढ़

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक जवां के 09 ग्रामों में आयांजित हुए कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम

कृषि से संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं वैज्ञनिकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी  

अलीगढ़ : विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत अंतिम दिन गुरूवार को विकास खण्ड जवां के 09 ग्रामों- दरियापुर, सुमेरा, अमरौली, मदनपुर, कोटा, कस्तली, दहेली रायपुर, बहादुरपुऱ, एवं नगौला में किसानों का वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श के लिए ”कृषक-वैज्ञानिक संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक, केवीके के वैज्ञानिक, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा अभियान में उपस्थित कृषकों को बीज का महत्व एवं उत्पादन तकनीकी, कृषि उत्पादन में जैव उर्वरकों की महत्ता एवं पयोग, जैविक कीटनाशकों एवं जैविक एजेण्ट के प्रयोग द्वारा कृषि रक्षा प्रबन्धन, कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी, डी0एस0आर0 पद्धति, फसल चक्र अपनाकर किसान भाई कैसे मिट्टी की उर्वरकता, खरपतवार एवं कीट नियंत्रण के साथ-साथ पैदावार बढ़ा सकते हैं आदि विषयों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उप निदेशक उद्यान बलजीत सिंह द्वारा उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अन्तर्गत यंत्रीकरण, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, पैक हाउस, संरक्षित खेती, उच्च मूल्य का शाकभाजी उत्पादन, पर ड्राप मोर क्रॉप, अशोक कुमार सोनी जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक ने बैंकों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अशोक कुमार सोनी जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, आई0ए0आरआई0 के वैज्ञानिक डा0 रंजीत कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक,डा0 विकास बामत वरिष्ठ वैज्ञानिक, डा0 सुमन राय वरिष्ठ वैज्ञानिक, डा0 आर0 के0 पोल वरिष्ठ वैज्ञानिक, डा0 जे0 अरविन्द वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र छेरत के वैज्ञानिक डा0 नेत्रपाल मलिक, डा0 वी0 के0 वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी, उद्यान निरीक्षक, प्रतिनिधि केनरा बैंक, प्रतिनिधि इफ्को, प्रतिनिधि फसल बीमा, सहायक विकास अधिकारी कृषि, गन्ना पर्यवेक्षक, प्रतिनिधि सहकारिता, ग्राम पंचायत सचिव, क्षेत्रीय कर्मचारी एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के कार्मिकों द्वारा कृषकों को नवीनतम जानकारी दी गयी तथा विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सम्बन्धित ग्रामों के ग्राम प्रधान एवं कृषक बन्धु उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!