वसुंधरा कॉलोनी के मैनेजर के बैंक से लौटते समय अज्ञात लोगों ने किए हजारों रुपए पार, दी तहरीर
शहर की पॉश कॉलोनी से मैनेजर से बीती दोपहर को बैंक से लौटते टाइम कॉलोनी के गेट पर दो अज्ञात लोगों ने बातों में

हाथरस। शहर की पॉश कॉलोनी से मैनेजर से बीती दोपहर को बैंक से लौटते टाइम कॉलोनी के गेट पर दो अज्ञात लोगों ने बातों में लगाकर हजारों पार कर लिए। जिसकी जानकारी मैनेजर को नहीं हुई कुछ देर बाद जानकारी होने पर मैनेजर ने पूछताछ की मामले की छानबीन की पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
घटना करने वाले कैमरे में कैद हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट ओढ़पुरा पर वसुंधरा एनक्लेव के मैनेजर तुलसी प्रसाद बीती दोपहर को मुरसान गेट स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त से अपना कार्य करके वापिस आ रहे थे तभी तो काली होंडा साइन बाइक सवार दो लोगों ने उनको बातों में लगाकर रोकने की कोशिश की। मैनेजर तुलसी प्रसाद के न रुकने पर काली होंडा साइन सवार दोनों लोगों ने पीछा करते हुए उनको कॉलोनी के गेट पर बातों में लगाकर रोक लिया। वही उनकी जेब से हजारों रुपए की नगदी पार कर दी। पूरा वाक्या कॉलोनी के सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले की जानकारी के बाद कॉलोनी के लोगो को जानकारी दी गई। जिस पर अफरा तफरी मच गई। वही सभी लोगों लोगो ने जांच पड़ताल की तो पूरा मामला कॉलोनी के सीसीटीवी में कैद हो गया। वही सदर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ कॉलोनी के मैनेजर तुलसी प्रसाद ने लिखित तहरीर दी है।