अलीगढ़

आईवीएफ केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए यूपी टीम का ट्रायल डीएवी अलीगढ़ में संपन्न

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन आईवीएफ) के सवाई मानसिंह जयपुर में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट खेलो प्रीमियर लीग(केपीएल) के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का ट्रायल

अलीगढ़ में डीएवी स्कूल के ग्राउंड पर संपन्न हुआ। ट्रायल का जिम्मा आईवीएफ ने अलीगढ़ के चर्चित हरिगढ़ वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब (एचवीसीसी) को सौंपा था। ट्रायल के लिए सूबे के अलग अलग जिलों जैसे अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, उन्नाव, जौनपुर, चंदौसी, मैनपुरी आदि जगहों से खिलाड़ी अलीगढ़ पहुंचे और उनका ट्रायल नेट्स पर और प्रैक्टिस मैच कराकर एचवीसीसी ने बहुत अच्छे अंदाज़ में संपन्न कराया। एचवीसीसी ने सभी खिलाड़ियो का परीक्षण क्रिकेट के हर क्षेत्र में कराया जिसमे खिलाड़ियो को उनकी बल्लेबाज़ी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर स्कोर दिया गया और उस स्कोर के आधार पर यूपी की 15 खिलाड़ियो की टीम चयनित की गई जो जयपुर में 6-9 फरवरी को होने वाले टूर्नामेंट में यूपी का प्रतिनिधित्व करेगी। चयन समिति ने टीम की जिम्मेदारी मैनेजर सुमित एडमिन, सह मैनेजर रूपम गुप्ता और कोच सोनू वार्ष्णेय को सौंपी। ट्रायल के लिए आईवीएफ की चयन समिति से ई. जगमोहन गुप्ता जी, अमित डीआर जी वहजोही,विशाल जायसवाल जी, जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा जी, संगीता वार्ष्णेय जी ,अरुण रतन जी और सुमित एडमिन जी ग्राउंड पर मौजूद रहे। और वही ट्रायल कराने के लिए गंगा अकैडमी से सुशांत और एचवीसीसी की ओर से सोनू, रूपम, नीरज, विष्णु एनके, विनयकांत, अंकुर आनंद, अर्जुन, लव, सोनू एडाप्टर, रोहित पीतल आदि साथी मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!