कासगंज

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए

डीएम कासगंज मेधा रुपम का तबादला:प्रणय सिंह बने नए जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इस सूची में कासगंज की जिलाधिकारी मेधा रूपम का नाम भी शामिल है। मेधा रूपम को अब गौतम बुद्ध नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

मेधा रूपम को 25 जून 2024 को कासगंज की जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और उनका जन्म उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। उनके पिता ज्ञानेश गुप्ता वर्तमान में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।कासगंज के नए जिलाधिकारी के रूप में प्रणय सिंह को नियुक्त किया गया है। प्रणय सिंह इससे पहले अपर आयुक्त प्रशासन गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी निगम के पद पर कार्यरत थे। वे अब कासगंज जनपद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!