भारत विविधताओं में एकता दर्शाने वाला देश : विजय सिंह
नेहरू युवा केंद्र द्वारा पांच दिवसीय अंतर्जनपदीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू

अलीगढ़ अंतर्जनपदीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र अलीगढ़ के द्वारा 28 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजन किया जा रहा है।इसके अंतर्गत आज जिला पंचायत अध्यक्षया विजय सिंह जी, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला युवा अधिकारी तन्वी अग्रवाल व तनुजा देशराजन, सुरेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन लवकुश कुमार जिला विधार्थी प्रमुख ने किया। इस अवसर पर युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वन्दना, नारी सशक्तिकरण, ब्रज की होली, जैसे विभिन्न प्रस्तुतिया दीं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय सिंह जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विविधताओं में एकता दर्शाने वाला देश जहां कदम कदम पर भाषा और संस्कृति पहनावा बदल जाता है। अत : हम अपनी संस्कृति को भूलना नहीं चाहिये। तदोपरांत राजीव शर्मामहानगर अध्यक्ष ने स्वामी विवेकानंद का ध्येय वाक्य से युवाओं को संबोधित किया व युवाओं को भारत को विश्वगुरु बनने की दिशा प्रदान की । इसके साथ ही तन्वी अग्रवाल जिला युवा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में कानपुर जिले से 27 युवाओं ने भाग ले रहे हैं, वह सभी अलीगढ़ की भाषा, कला, इतिहास साहित्य को जानेगे । तनुजा देशराजन ने महिला सशक्तिकरण पर अपनी बात रखी । इस अवसर पर महिपाल सिंह लेखाधिकारी, धनंजय शर्मा, री हिमांशु मिश्रा, बजरंगी बौबी चौधरी, आकाश कुमार मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।