चकबन्दी की समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्राम चौपालों का होगा आयोजन
26 को गभाना के दहेली एवं 27 को इगलास के साथिनी में लगेगी चौपाल

अलीगढ़ : बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी विनीत मिश्र द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया है कि चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत ग्रामों में समुचित प्रचार-प्रसार के उपरांत निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ’’ग्राम चौपाल’’ का आयोजन कर कृषकों का फीड बैक प्राप्त करते उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाना है।उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 26 फरवरी को अपर जिलाधिकारी न्यायित एवं उप संचालक चकबंदी द्वारा तहसील गभाना के ग्राम दहेली के प्राथमिक विद्यालय एवं 27 फरवरी को अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम एवं बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा तहसील इगलास के ग्राम साथिनी के प्राथमिक विद्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने निर्धारित ग्रामों में ग्राम चौपाल के समय ग्राम से सम्बन्धित स्टाफ मय अभिलेखों सहित उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए हैं।



