हाथरस

अंडौली-सकरा मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सामने शोरशराबा करना शुरू कर दिया।

ब्लॉक के अडौली से गांव कानऊ बाया सकरा के लिए जाने वाली सड़क के जर्जर होने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। सड़क की मरम्मत व निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सामने शोरशराबा करना शुरू कर दिया। भाजपाई विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गांव में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करने गए थे।

यात्रा के दौरान ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्रपाल सिंह, मंडलाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रानू जादौन के प्रतिनिधि पति ठाकुर कृष्ण कुमार रिंकू भैया के मंच पर बैठतेहही कानऊ निवासी युवक के द्वारा अंडौली कानऊ सकरा मार्ग की स्थिति जर्जर होने का मुद्दा उठाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का निर्माण क्यों नहीं कराया जा रहा है। सड़क पर निकलना दुश्वार होता जा रहा है।इससे कानऊ, कमसारा, भूपालगढी, अंडौली, नगला मढ़ी के हजारों लोग परेशान हैं। यहां आए दिन हादसे होते रहते है। दो माह पहले इसी जर्जर सड़क पर एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो चुकी है। इस दौरान भाजपाइयों के साथ चल रहे दो पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आक्रोश देख भाजपाई जल्द ही सड़क निर्माण कराए जाने के लिए आश्वासन देने लगे। आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!