अलीगढ़

विशेष बूथ दिवस पर मतदाता सूची का हुआ वाचन, दावे-आपत्तियाँ दर्ज

उपजिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार समेत सभी एईआरओ ने अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया

अलीगढ़ : जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 06 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है। इसी क्रम में विशेष बूथ दिवस रविवार को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थलों पर पूर्वाह्न 10ः30 बजे से अपराह्न 1ः30 बजे तक उपस्थित रहे और मतदाताओं को संबंधित आलेख्य नामावली पढ़कर सुनाई।मतदाताओं ने सूची का अवलोकन कर अपने नामों की पुष्टि की और आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन किए। उपजिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार समेत सभी एईआरओ ने अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि यह सहभागिता मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने नाम, पते, आयु आदि का सत्यापन कर आवश्यकतानुसार दावे-आपतियाँ दर्ज कराएं, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित किया जा सके।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!