वार्ड नं० 11 इंदिरा नगर के प्रेम माहौर को महानगर कांग्रेस कमैटी का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया
प्रेम माहौर अपने मार्गदर्शक वरिष्ठ कांग्रेसी अरविन्द शर्मा चाचा व् अन्य साथियों के साथ विवेक बंसल के मैरिस रो

वार्ड नं० 11 इंदिरा नगर के प्रेम माहौर को महानगर कांग्रेस कमैटी का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है अपनी नियुक्ति पर आभार जताने के लिए आज प्रेम माहौर अपने मार्गदर्शक वरिष्ठ कांग्रेसी अरविन्द शर्मा चाचा व् अन्य साथियों के साथ विवेक बंसल के मैरिस रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया और माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया I उसके उपरान्त महानगर कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष नवेद खान व् विवेक बंसल ने प्रेम माहौर को माला पहनाकर उसकी नियुक्ति पर बधाई दी I विवेक बंसल ने कहा कि वार्ड अध्यक्ष पार्टी का काफी ज़िम्म्मेदारी भरा पद होता है क्योंकि वार्ड अध्यक्ष ही अपने क्षेत्र में पार्टी के प्रसार की मज़बूत नींव तैयार करता है I इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में अरविन्द शर्मा चाचा, रामकिशन गोस्वामी, संतोष सविता, जितेन्द्र माहौर, राजवती देवी, ओम कुमार, कान्हा आमिर मुन्तजिर, मुकीम पठान, तेज सिंह, सलीम फरीदी, आदि थे I