अलीगढ़

खैर स्वयंसेवकों ने खेरेश्वर महादेव मंदिर पर शिवनाद ‘घोष’ वादन किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खैर के द्वारा खेरेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा शिवनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खैर के द्वारा खेरेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा शिवनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमें विद्यार्थी स्वयंसेवकों ने खेरेश्वर मंदिर परिसर में महादेव के सामने घोष की रचनाओं का वादन किया जिसमें।
उन रचनाओं में हर हर महादेव रचना का वादन विशेष रूप से भगवान शिव के समक्ष किया साथ में अनमोल सिंह जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खैर हरिगढ़
ओर अन्य लोधा खंड के स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर में भक्तों को व्यवस्थित दर्शन कराने हेतु प्रशासन एवं मंदिर समिति का सहयोग किया ।
इस अवसर पर कार्यवाह सतेंद्र शर्मा ने कहा कि शिव ही स्वर है, शिव ही संगीत है, शिव ही नाद है, महाशिवरात्रि पर संघ द्वारा घोष वादन आदियोगी शिव को समर्पित है । कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यवाह शिवकांत रावत, सतेंद्र शर्मा सत्तू, भुवनेश सिंह, कपिल, शिवम, दुष्यंत, गहराज सिंह, हीरालाल काका, प्रदीप सिंह, देवेंद्र, कार्तिक, कौशल, राजकुमार, निखिल, उत्कर्ष आदि उपस्थित रहे ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!