हाथरस

हाथरस थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे सराहनीय कार्य करते हुए

पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार

हाथरस थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे सराहनीय कार्य करते हुए थाना सादाबाद क्षेत्रांतर्गत चन्द्राफार्म हाउस के पास एक व्यक्ति की हुई सनसनीखेज गोली मारकर हत्या की घटना कारित करने वाले 25,000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ गब्बर पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार , कब्जे से 01 मोटरसाईकिल, 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस बरामद ।पूर्व में उक्त घटना में शामिल 07 अभियुक्तो को हाथरस पुलिस द्वारा व अन्य 02 अभियुक्तो को हरियाणा पुलिस द्वारा, कुल 09 अभियुक्तो को जेल भेजा जा चुका है ।अवगत कराना है कि दिनांक 05.02.2026 को वादिया डौली कुमारी पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सादाबाद पर सूचना दी कि दिनाँक 05.02.2026 को उसका भाई अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद भारतीय सेना का सैनिक है । वह हाथरस न्यायालय से अपनी तारीख करके मित्र की कार से आगरा की तरफ आ रहा था । तभी चन्द्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार व मोटर साइकिल सवार लोगों द्वारा उसके ऊपर फायरिग कर दी । जिससे अखिलेश उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गयी । उक्त सूचना के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित 05 टीमों का गठन किया गया था । विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके क्रम मे थाना सादाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 07.02.2026 को अभियोग मे नामजद 02 अभियुक्त बोबी उर्फ विशाल, राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । दिनांक 09.02.2026 को हरियाणा पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त कमलकांत और विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, दिनांक 16.02.2026 को थाना सादाबाद पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान अभियुक्त हेमन्त को तथा दिनांक 17.02.2026 को अभियुक्त रमेश, जगवीर पुत्रगण श्री सुनहरी लाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था,

 

दिनांक 18.02.2026 को थाना सादाबाद पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान अभियुक्त भोला उर्फ भोलू व अंकित उर्फ हकला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 05 टीमो का गठन किया गया था । जिसके क्रम में गठित टीमों द्वारा लगातार संभावित प्रयास किए जा रहे थे ।पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिनांक को 10.02.2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त ग्राउन्ड, टेक्निकल इंटेलीजेन्स व अन्य श्रोतो से प्राप्त सूचनाओं के अभिसंकलन से आज दिनांक 22.02.2026 को एसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे उक्त गोली मारकर हत्या के अभियोग मे वांछित चल रहे 25,000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ गब्बर से सैनपुर बंबा की तरफ हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ गब्बर उपरोक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है तथा अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस व एक होंडा शाइन मोटर साईकिल बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!