अलीगढ़

महिला शक्ति ने राधा अष्टमी एवं गणेशोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया

अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति ने प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति ममता सिंह के दिशानिर्देशन

अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति ने प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति ममता सिंह के दिशानिर्देशन में कार्यक्रम संयोजक पूजा सेंगर के क्याम पुर मोड स्थित आवास पर गणेशोत्सव एवं राधा अष्टमी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह ने श्री गणेश की प्रतिमा को माल्यार्पण एवं रोली तिलक लगा कर किया। चन्द्रकान्ता सिंह, ब्रजेश्वरी सिंह, ममता मदनावत, पूजा सेंगर ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी। पूनम चौहान द्वारा राधे राधे भजन पर सभी बहनें झूम उठीं। पूनम चौहान, भारती गौतम, रंजना सेंगर एवं चंद्रकांता सिंह ने बहुत ही सुंदर ढोलक बजा कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मधुरानी जादौन, नेहा तोमर, रैना गौतम, आशी गौतम ने भजनों पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। सभी बहनों ने देवा ओ देवा गा कर कार्यक्रम भक्तिमय कर दिया। ममता सिंह ने कहा हम सभीबको अपने पर्व धूमधाम से मनाने चाहिएं। भारती गौतम, मधु रानी एवं नेहा तोमर ने सभींको प्रसाद वितरण किया। पूजा सेंगर ने सभी का आभार व्यक्त किया। ज्योति, कंचन, सृष्टि सेंगर, रुक्मणि, पूजा, नीतू पुंढीर, सुनीता,शिवानी, सरला, आभा उपस्थित रहीं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!