अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया

कासगंज : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। आत्मविश्वास से महिलाएं आगे बढ़ें। कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी और विशिष्ट अतिथि महिला आयोग की सदस्य रेनू गोंड ने भी महिलाओं को प्रेरित किया। शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, वकालत, आर्किटेक्चर और सामाजिक क्षेत्र की 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. सांत्वना पाराशर, साहित्यकार एवं कवि डा. समीक्षा जादौन, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पिछड़ा आयोग के सदस्य महेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष सीमा शाक्य ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम संचालन महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी सोलंकी ने किया। अन्य उपस्थित प्रमुख महिलाएं डा. शशि लता चौहान, डा. ऋचा राजपूत, ममता, प्रीति यादव, नीलम सोलंकी, मंजू भारद्वाज, ममता चौहान, नीरू चौहान, रेनू दुबे, रेनू गुप्ता, विमलेश, भूदेवी, वीरवती, कुसुम, काजल वर्मा आदि मौजूद रहीं।