अलीगढ़

जनता के नाम जेल में लिखें संजय सिंह के संदेश को घर-घर पहुंचाएगी आप

संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर -संवैधानिक, बिना समन के साजिशन किया गया गिरफ्तार

संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर -संवैधानिक, बिना समन के साजिशन किया गया गिरफ्तार  व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर छवि यादव  जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा जिला प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह

BJP की फ़ितरत रही है जहां जनता वोट नहीं दे रही वहां विपक्ष के नेताओं को ED से गिरफ्तार करा लो : व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष/ जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी ने कहा
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह द्वारा जेल में लिखें जनता के नाम संदेश को कार्यकर्त्ता पम्पलेट्स के जरिये घर-घर पहुँचाएंगे. संजय सिंह अपने जेल पत्र से जनता को अवगत कराएंगे कि मोदी सरकार ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया है ? जेल पत्र में उल्लेख है कि हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि जनता की आवाज को अपनी आवाज दी मोदी अडानी के भ्रष्टाचार की पोल खोली l किसान, नौजवान, कर्मचारी, दलित, वँचित, शोषित हर वर्ग के लोगों की आवाज को सड़क से सदन तक बेखौफ़ होकर उठाया और आख़री सांस तक आगे भी उठाता रहूँगा lसंजय सिंह की गिरफ्तारी गैर – संवैधानिक है बिना समन के साजिशन उन्हें गिरफ्तार किया गया है 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है ED भाजपा के दबाव में काम कर रही है इसलिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले समन तक नहीं भेजा गया भाजपा की फ़ितरत रही है जहां जनता वोट नहीं दे रही वहां विपक्ष के नेताओं को ED से गिरफ्तार करा लो संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहे और उन्होंने अडानी के घोटाले के साक्ष्य ED के सामने प्रस्तुत करें लेकिन ED ने अडानी के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया l
सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नहीं है संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी गुस्सा है जगह-जगह आंदोलन, प्रदर्शन किये जा रहे हैं पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नहीं है इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी lतथाकथित शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्त ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया संजय सिंह को गिरफ्तार करने के मकसद से अचानक अभियुक्त से जबरन सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया, 12 घंटे चली ईडी की रेड मे संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला बिना सबूत के ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया l
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला महासचिव दीपक चौधरी बुद्धजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सी . पी. सिंह जिला संगठन सचिव अनिल गॉड जिला सचिव ठाकुर नरेंद्र सिंह छर्रा विधानसभा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह प्रदेश प्रदेश सोशल मीडिया से रजत शर्मा महेश चंद्र पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार किसान प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह कोल विधानसभा सचिव अरविन्द सिंह आदि लोग मौजूद रहे

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!