पुलिस अधीक्षक हाथरस एवं जिलाधिकारी हाथरस द्वारा संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में उत्तर प्रदेश उ0नि0 नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
हाथरस में उत्तर प्रदेश उप0नि0 नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये

पुलिस अधीक्षक हाथरस एवं जिलाधिकारी हाथरस द्वारा संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में उत्तर प्रदेश उ0नि0 नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था/ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं जिलाधिकारी हाथरस श्री अतुल वत्स द्वारा संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में उत्तर प्रदेश उप0नि0 नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये के दृष्टिगत बागला इण्टर कॉलेज हाथरस, श्री अक्रूर इण्टर कॉलेज हाथरस, केन्द्रों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चैक किया गया तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी करते हुये परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया । भ्रमण/निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों से वार्ता कर उ0नि0 नागरिक पुलिस परीक्षा- 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इसके उपरांत ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया गया कि परीक्षा के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाये तथा परीक्षा केन्द्र के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को ना आने दिया जाये । परीक्षा केन्द्रो पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। परीक्षा के दौरान किसी भा प्रकाऱ की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए केन्द्रो के आसपास कडी निगरानी है। भ्रमण/निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रो पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा सम्बन्धित को सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से भी सतर्क दृष्टि रखते हुये परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही ड्यूटी लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्र के आसपास अनावश्यक लोग इकट्ठा न होने दे तथा संदिग्ध लगे तो जाँच अवश्य की जाये तथा परीक्षा को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।



