अलीगढ़

आगरा के ग्रामीण स्टेडियम अकोला में 13 व 14 मार्च को होगा जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों का अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में हुआ ट्रायल

अलीगढ़ जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी जे0पी0 सिंह द्वारा 13 व 14 मार्च को आगरा के ग्रामीण स्टेडियम अकोला में आयोजित होने वाली जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल का परिणाम उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रायल में एथलेटिक्स, बॉलीवाल, कुश्ती, कबड्डी, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन एवं जूडो के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।उन्होंने बताया कि सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रवीन कुमार एवं बालिका वर्ग में समा, जूनियर बाल वर्ग में विकास एवं बालिका वर्ग में रश्मि कुमारी का चयन किया गया है। इसी के साथ सीनियर बालक वर्ग गर्व भारद्वाज और बालिका वर्ग में शीतल चयनित हुई हैं। 800 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में सैफ, बालिका वर्ग में सोनाक्षी, जूनियर बालिका वर्ग में पायल शर्मा, सीनियर बालिका वर्ग में वर्षा, 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में सत्यम चौहान, बालिका वर्ग में अदिति, सीनियर बालक वर्ग में गर्व भारद्वाज, बालिका वर्ग में तमन्ना, 400 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में शिवम चौधरी, बालिका वर्ग में पायल शर्मा, सीनियर बालक वर्ग में गर्व भारद्वाज, बालिका वर्ग में अलका, 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में शिवम शर्मा, सीनियर बालक वर्ग में अरून का चयन किया गया है।लंबी कूद सब जूनियर बालक वर्ग में प्रवीन कुमार, बालिका वर्ग में निशा कुमारी, जूनियर बालक वर्ग में विकास सिंह, बालिका वर्ग में समा, सीनियर बालिका वर्ग में किरन का चयन किया गया है। ऊॅची कूंद सब जूनियर बालिका वर्ग में निशा कुमारी, सीनियर बालक वर्ग में अश्वनी कुमार एवं बालिका वर्ग में किरन का चयन किया गया है। सब जूनियर बालक वर्ग शॉटपुट एवं भाला फेंक में हिमांशु चौधरी का चयन किया गया है। कुश्ती सब जूनियर 45 किलोग्राम भार वर्ग में शिवा, 40 किलोग्राम बालिका वर्ग में निधि, 43 किलोग्राम बालिका वर्ग में रितु, 46 किलोग्राम बालिका वर्ग में कुंती, 53 किलोग्राम बालिका वर्ग में गौरी, जूनियर 50 किलोग्राम बालिका वर्ग में अंकना, 59 किलोग्राम बालिका वर्ग में किरन का चयन किया गया है। कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग में युवा मालान, रवि अत्री, शिवम चौधरी, संकेत, नितिन, आकाश, धीरज, ऋषि अत्री, बालिका वर्ग में अंशु, अंजलि, कनिष्का, मुस्कान, खुशी, गरिमा, निशु, जानवी, जूनियर बालक वर्ग में शेखर, प्रतीक, रोबिन, दीपांश, ललित, मोहित, मोनू, कृष्ण कुमार, बालिका वर्ग में ज्योति, सोनम, शिवानी, शगुन, सुलेखा शर्मा, ज्योति, साक्षी, अंशुल, सीनियर बालक वर्ग में शिवम, नितिन, रोबिन, कुलदीप, केशव, राजदीप, सौरव, रिहान, बालिका वर्ग में गरिमा, अन्नू, नेहा, छवि, याचना, रिमझिम, जानवी, रूबी का चयन किया गया है। बॉलीबाल सब जूनियर बालक वर्ग में शाहिद खान, एकलव्य, निशांत, अनिरूद्ध, प्रशांत, योगेश, पिं्रस, अंकुर, बालिका वर्ग में पूजा, नंदनी, ईशा, जिज्ञासा, वर्गशश्य, हिमानी, रिद्धिमा, जूनियर बालक वर्ग में आदित्य, हर्षल, मोहित, मुकुल, यश, हिमांशु, विदित, विवेक, बालिका वर्ग में वर्षा, कंचन, नंदिनी, राधिका, पायल, तमन्ना, प्रिया, पायल, सीनियर बालक वर्ग में निशांत, प्रशांत, कपिल, विक्रांत, धु्रव, करन, हिमांशु, शुभम, बालिका वर्ग में नाफिया, रूचिका, वादिका, साक्षी, नंदिनी, पायल, भारती, श्वेता का चयन किया गया है।बैडमिंटन सब जूनियर बालक वर्ग एकल करन चौधरी, बालिका वर्ग में अनन्या, जूनियर बालक वर्ग में विवेक, बालिका वर्ग में मेघा, सीनियर बालक वर्ग में शिवम, बालिका वर्ग में प्रियांशी, सब जूनियर युगल बालक वर्ग में गोविंद, नैतिक, बालिका वर्ग में शान्वी, पंखुड़ी, जूनियर बालक वर्ग में सक्षम, वैभव, बालिका वर्ग में प्राची, सानिया, सीनियर बालक वर्ग में रोहित, अनमोल, बालिका वर्ग में चेतना सिंह, जन्नत शर्मा, भारोत्तोलन 40 किलोग्राम सब जूनियर बालिका वर्ग में मानिशा, जूनियर 55 किलोग्राम बालक वर्ग में आरव, 61 किलोग्र्राम बालक वर्ग में राहुल, जूनियर 45 किलोग्राम बालिका में प्रियंका, 49 किलोग्राम में कामिनी, 55 किलोग्राम में उत्कर्षा, 64 किलोग्राम में बबली, सीनियर 55 किलोग्राम बालक वर्ग में मनीष, 61 किलोग्राम में हिमांशु, 67 किलोग्राम में यश वर्मा, 81 किलोग्राम में रंजीत सिंह का चयन किया गया है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!