जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
खैर रोड में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

अलीगढ़ : भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर बुधवार को आईटीएम कॉलेज, खैर रोड में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार द्वारा किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य की प्रक्रिया, फील्ड स्तर पर अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली और गणना से संबंधित दायित्वों के बारे में फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनगणना कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप गंभीरता और सावधानी से संपादित करने पर जोर दिया।जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 7, 8 एवं 9 अक्टूबर और द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 12, 13 एवं 14 अक्टूबर को होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, एसडीएम कोल, एएसडीएम कोल, तहसीलदार कोल सहित नगर निगम के संबंधित चार्ज अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



