अलीगढ़

रविवार की देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया

अलीगढ़ के नए कमिश्नर ओम प्रकाश आर्य, संगीता सिंह मुरादाबाद कमिश्नर

अलीगढ़ के नए कमिश्नर ओम प्रकाश आर्य, संगीता सिंह मुरादाबाद कमिश्नर

रविवार की देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया है। मुरादाबाद और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है। मुरादाबाद में अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को और ओम प्रकाश आर्य सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज से अलीगढ़ के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। मुरादाबाद मंडलायुक्त का पद खाली था। यहां रहे सिक्किम काडर के आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि 14 अगस्त को समाप्त हो गई थी। इसके साथ ही उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ाए जाने संबंधी कयासों पर विराम लग गया है।

ओम प्रकाश आर्य राज्य सिविल सेवा से पदोन्नत होकर आईएएस बने हैं। प्रशासनिक सेवा में करीब डेढ़ दशक के दौरान उन्होंने विकास, राजस्व, आबकारी और जिला प्रशासन से जुड़े पदों पर काम किया है। वर्ष 2019 में वह श्रावस्ती के जिलाधिकारी बनाए गए। इसके बाद अक्तूबर 2019 में गाजीपुर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाली और सितंबर 2020 तक इस पद पर रहे। इसके बाद से वह राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!