श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर, सुदामापुरी भक्त एवं पंच मंडली की ओर से भव्य पालकी का आयोजन किया गया

सुदामापुरी। श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर, सुदामापुरी भक्त एवं पंच मंडली की ओर से भव्य पालकी का आयोजन किया गया। आयोजन में करीब 5 से 6 डोले* शामिल रहे। इसमें खाटू श्याम जी का डोला* भी शामिल रहा। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पालकी और खाटू श्याम जी का डोला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

पालकी का शुभारंभ *सुदामापुरी स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। इसके बाद पालकी स्टेशन रोड से होते हुए *मीनाक्षी पुल के नीचे, रामघाट रोड, आभा होटल वाली गली और विष्णुपुरी* से होकर पुनः सुदामापुरी स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पालकी के दर्शन किए और जगह-जगह श्रद्धा के साथ स्वागत किया।
पालकी के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में नजर आए। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की ओर से जयकारे लगाए गए।
आयोजन को सफल बनाने में *पंडित अमित कुमार भारद्वाज,निखिल गुप्ता,देवेंद्र उपाध्याय, सोनू मित्तल,नवनीत शर्मा,विपुल गौतम,सचिन,तरुण ,डॉ रोहित वर्मा ,काकू मंगलेश्वर, केशव,मंगलेश्वर, राहुल हर्षित, गोलू पंडित, यश गौतम ,गिन्नी एवं देवांशु अरमान* सहित भक्त मंडली के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।



