अलीगढ़

स्काई टावर सोसाइटी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई लोहड़ी

13 जनवरी 2025 को पुराने शहर की नवनिर्मित सोसायटी नगर निगम स्काई टावर में लोहड़ी का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

स्काई टावर सोसाइटी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई लोहड़ी 13 जनवरी 2025 को पुराने शहर की नवनिर्मित सोसायटी नगर निगम स्काई टावर में लोहड़ी का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें रहने वाले पंजाबी परिवारों के अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी लोहड़ी के पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। स्काई टावर समिति के अध्यक्ष संजय यादव जी ने बताया कि यह एक सर्व समाज से निर्मित सोसायटी है और इसमें सभी त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। समिति के मंत्री अतुल कुमार ने बताया कि समुदाय के सभी वर्गो के लोग इसमें रहते हैं और अपने-अपने त्योहारों को खूब आनंद के साथ मनाते हैं।
अंत में कोषाध्यक्ष मोहित जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा गजक, रेवड़ी, पॉपकॉर्न तथा मूंगफली के साथ सभी ने पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!