अलीगढ़

आधुनिक ज़ोनल कार्यालय के निर्माण का महापौर व नगर आयुक्त ने किया शिलान्यास

मिनी सेवा भवन के रूप में बनेगी पहचान-ज़ोनल अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी व कार्मिक बैठेंगे

महापौर नगर आयुक्त का वादा:-आधुनिक ज़ोनल कार्यालय से जनसेवाओं को मिलेगी नई गति-महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप नगर निगम द्वारा नगर निगम सम्बन्धी नागरिक सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वार्ड-08, घुडियाबाग उदय सिंह जैन रोड स्थित वाटर वर्क्स कम्पाउंड में जोनल कार्यालय भवन (G+2) के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।मंगलवार को इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा मुख्य अभियंता वी.के.सिंह पार्षद राकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह,डॉ राजेश वर्मा, राजवीर सिंह आदि द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस ज़ोनल कार्यालय को मिनी सेवा भवन का रूप दिया जाएगा। यह परियोजना ₹397.00 लाख की स्वीकृत लागत से एवं ₹374.19 लाख की निविदा धनराशि पर क्रियान्वित की जा रही है। निर्माण कार्य का कार्यादेश दिनांक 25.02.2026 को जारी किया गया तथा इसे रिकॉर्ड 6 से 8 माह की निर्धारित अवधि में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि आधुनिक ज़ोनल कार्यालय में आधुनिक सुविधाओं से लैस कक्ष एवं जनसुविधा को प्रभावी रूप दिया जाएगा। इसके ग्राउंड फ्लोर पर टैक्स डिवीजन, जोनल ऑफिसर कक्ष, काउंटर डेस्क, स्टोर तथा रिसेप्शन एवं वेटिंग हॉल की व्यवस्था की जाएगी, जिससे आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।उन्होंने बताया कि प्रथम तल पर प्रकाश डिवीजन, हेल्थ डिवीजन एवं निर्माण डिवीजन के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, साथ ही यहां भी रिसेप्शन एवं वेटिंग हॉल की सुविधा उपलब्ध होगी।उन्होंने बताया कि द्वितीय तल पर जलकल डिवीजन, प्रॉपर्टी डिवीजन तथा मीटिंग रूम का निर्माण किया जाएगा जहां विभागीय बैठकों एवं योजनाओं की समीक्षा की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त भवन में कॉमन फैसिलिटी (G+2) के अंतर्गत स्टेयर केस, पुरुष एवं महिला शौचालय तथा वेटिंग एरिया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक क्षेत्र में आधुनिक एवं सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह नया जोनल कार्यालय स्थानीय नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं प्रदान करने में सार्थक सिद्ध होगा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा अगले 6 से 8 माह में इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी, नागरिकों को सेवा भवन के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे अधिकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, गति एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!