अलीगढ़

 हेल्पलाइन महिला शाखा ने महिलाओं को किया सम्मानित

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर धीरज पैलेस में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

अलीगढ़। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अलीगढ़ हेल्पलाइन महिला शाखा की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन गांधीपार्क स्थित होटल धीरज पैलेस में सफलता पूर्वक किया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अनिल देशबंधु, वी. आनंद, मनवीर सिंह तथा संस्था की अध्यक्षता  रश्मि आनंद ने भगवान गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
रश्मि आंनद ने बताया कि अंराष्ट्रीय महिला दिवस पर अलीगढ़ हेल्पलाइन द्वारा २५ महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें साहवी पुनीता चेतन, शीतल सचदेवा, डा. संध्या महेश्वरी, डॉ. श्रद्धा राठी, रवीवाला वार्ष्णेय, स्वानी, डॉ. अंशु सक्सेना, डा. नीलम शर्मा, प्रज्ञा निरदेश, कनिका वार्ष्णेय, रेनुशर्मा,डा. कल्पना बंसल, डा. पायल सिंह आदि को सम्मानित किया गया।इस मौकेपर कानिका अग्रवाल, मेघा खन्ना, रूचि सिंह, मोनिका, दीप्ति वर्मा, रेनु अग्रवाल, अनीता सिंह को सदस्ता प्रमाण पत्र संस्था की संरक्षक पारूल जिंदल, डा. इन्दरा अग्रवाल, मनीषा, पल्लवी आदि के द्वारा वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन अरूण तिवारी द्वारा किया गया

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!