अलीगढ़

बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश कटान से जुड़े चार जेहादि आरोपियों को गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, पशु कटान के उपकरण और एक मोटरसाइकिल भी बरामद

बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश कटान से जुड़े चार जेहादि आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को मौके से पकड़ा गया, जबकि अन्य की गिरफ्तारी बाद में की गई। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, पशु कटान के उपकरण और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।जनपद बिजनौर के पुलिस के अनुसार, 27 मार्च 2026 को नजीबाबाद के सेंट मेरी चर्च के पीछे कच्चे रास्ते पर गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। इस मामले में थाना नजीबाबाद में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी क्रम में 28 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि जाफराबाद के जंगल क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक आरोपी नदीम उर्फ गुड्डू कुरैशी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे और उसके साथी हसीन उर्फ चुन्ना को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नदीम उर्फ गुड्डू कुरैशी निवासी मोहल्ला पठानपुरा थाना नजीबाबाद और हसीन उर्फ चुन्ना निवासी कोटकादर थाना नगीना देहात बताए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों आमिर पुत्र कालू निवासी अकबराबाद थाना कोतवाली देहात और शहजाद उर्फ युसुफ निवासी मोहल्ला कलालन थाना नगीना को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उनका कटान करते थे और मांस को विभिन्न स्थानों पर बेचते थे। घटना की रात भी चारों आरोपी शराब पीने के बाद नवीन मंडी क्षेत्र पहुंचे थे, जहां एक आवारा गाय को पकड़कर जंगल में ले जाकर काटा गया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी अवशेष फेंककर भागने लगे थे।गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस, पशु कटान के उपकरण (छुरी, कटर आदि) और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में थाना नजीबाबाद पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!