सीएसएम के 20 छात्र यूपीपीएससी 2024 के साक्षात्कार में सफलता प्राप्त कर अंतिम रूप से चयनित
मण्डलायुक्त के मार्गदर्शन एवं सीडीओ की अध्यक्षता में गठित बोर्ड ने छात्रों के सपने किए साकार

अलीगढ़ : मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विस मार्गदर्शिका (सीएसएम) के 20 अभ्यर्थी यूपीपीएससी 2024 के साक्षात्कार में सफलता प्राप्त कर अंतिम रूप से चयनित हुये हैं।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 29 मार्च की देर रात्रि 11ः30 बजे परिणाम घोषित कर तिया गया है। परिणाम घोषित होते ही निःशुल्क कोचिंग सेन्टर में हर्ष का माहौल है। वर्ष 2024 के साक्षात्कार में संस्थान के 40 अभ्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। उक्त साक्षात्कार में प्रतिभाग करने के लिए मण्डलायुक्त संगीता सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय विकास भवन में एक साक्षात्कार बोर्ड का गठन किया गया। इसके साथ ही बोर्ड में डा0 पंकज कुमार वर्मा एडीएम वित्त मथुरा, प्रमोद कुमार कुमार एडीएम वित्त अलीगढ़, सौरभ गुप्ता एसडीएम गभाना, मो० अमान एसडीएम अतरौली एवं राजवीर सिंह एडीईएसटीओ हाथरस को सदस्य नामित किया गया है।बोर्ड द्वारा प्रत्येक रविवार व अवकाश के दिवसों में मौखिक साक्षात्कार कराये गये, इसके अतिरिक्त ऑनलाइन साक्षात्कार लेने के लिए भी एक बोर्ड गठित किया गया जिसमें डा०पंकज कुमार वर्मा एडीएम विता मथुरा, अमित गुप्ता जी आईएएस तमिलनाडू कैडर, एडीएम वित्त मऊ, सुधीर कुमार एसडीएम अयोध्या, गोपाल शर्मा एसडीएम मैनपुरी, राजवीर सिंह एडीईएसटीओ हाथरस शामिल रहे। इनके ारा मौखिक साक्षात्कार आयोजित कराये गये। यह उपलब्धी इसलिए विशेष मानी जा रही है क्योंकि यह कोचिंग निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान करती है।वर्ष 2016 में तत्कालीन एसडीएम कोल डा० पंकज कुमार वर्मा ने कोल तहसील परिसर में सिविल सर्विस मार्गदर्शिका की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली युवाओ को मंच देना था जो संसाधन के अभाव में आईएएस-पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं। वर्ष 2018 से इस कोचिंग का मालवीय पुस्तकालय के सचिव एच०वी० माथुर जी के सहयोग से अनवरत संचालन परिसर में किया जा रहा है।अब तक चयन:अब तक विभिन्न पदों पर कुल 402 अभ्यार्थी का चयनित हुए है जिसमें 32 पीसीएस अधिकारी भी चयनित हुए है। जिनका एसडीएम, डिप्टी एसपी, बीडीओ, एनटी पदों पर चयन हुआ है। संस्थान में अभी भी लगभग 650 अभ्यर्थी अध्यनरत हैं।मुख्य परीक्षा 2025:वर्तमान समय में उ०प्र०लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2025 की मुख्य परीक्षा प्रयागराज व लखनऊ में आयोजित की जा रही है जिसमें संस्थान के 139 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।संचालन में अफसरों का सक्रीय सहयोग:निःशुल्क कोचिंग के संचालन में प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रीय भूमिका रहती है। मण्डलायुक्त संगीता सिंह, सीडीओ योगेन्द्र कुमार, एडीएम वित्त मथुरा डा0 पंकज कुमार वर्मा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी हाथरस राजवीर सिंह, संस्था संयोजक रिंकू सहयोगी, कोर्स कोऑर्डिनेटर अंकुर सिंह, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन वार्ष्णेय एवं मौतिक प्रवक्ता आर.के. गौतम पर अभ्यर्थियों की तैयारी के समय मॉक टेस्ट कराने में विशेष भूमिका रहती है। संस्था संयोजक रिंकू सहयोगी ने निकट भविष्य में एक नया प्रारम्भ होने की भी जानकारी दी।
सफल अभ्यर्थी:विवेक शर्मा-नायब तहसीलदार, अरूण कुमार-नायब तहसीलदार, दीक्षा सारस्वत नायब तहसीलदार, मिलन सैनी-असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी, अदिति सक्सेना-जिला दिव्यांगजन अधिकारी, सचिन-असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी, अंचल श्रीवास्तव-नायब तहसीलतार, गायत्री वर्मा-नायव तहसीलदार, अजीम अहमद-नायब तहसीलदार, फरजंद अली-नायब तहसीलदार, नेहा शर्मा-नायब तहसीलदार, मनीष कुमार सिंह- नायब तहसीलदार, हिमांशी जैन- असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी, समीर राय-असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी, मयंक वर्मा असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी, अरुण- कुमार-बीडीओ, उपासना असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी, वेदिका अग्रवाल-असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी, उपदेश कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं कौशकी -सीटीओ के पद पर चयनित हुए हैं।



