अलीगढ़उत्तरप्रदेश

आगरा, बरेली समेत यूपी के 18 जिलों में खुलेंगी 22 नई एंटी करप्शन कोर्ट, योगी सरकार ने जारी किए

यूपी सरकार ने सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और त्वरित कार्रवाई के लिए नई व्यवस्था बनाई

उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में 22 नई एंटी करप्शन कोर्ट का आदेश दिया गया है। इसके लिए प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की ओर से पत्राचार कर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब आगरा मंडल के भ्रष्टाचार के मामलों में मेरठ कोर्ट में आरोपियों को पेश कराने की जरूरत नहीं रहेगी।उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में 22 नई एंटी करप्शन कोर्ट का आदेश दिया गया है। इसके लिए प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की ओर से पत्राचार कर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब आगरा मंडल के भ्रष्टाचार के मामलों में मेरठ कोर्ट में आरोपियों को पेश कराने की जरूरत नहीं रहेगी। ज्यादातर सभी प्रकरण में संबंधित मंडल की एंटी करप्शन कोर्ट में ही सुनवाई हो सकेगी। इन मामलों में त्वरित कार्रवाई भी संभव हो सकेगी। यूपी सरकार ने सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और त्वरित कार्रवाई के लिए नई व्यवस्था बनाई है। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की ओर से 16 अक्टूबर को आदेश जारी कर प्रदेश के 18 जिलों में एंटी करप्शन की 22 कोर्ट बनाने का आदेश दिया गया है।महानिबंधक हाईकोर्ट इलाहाबाद, महालेखाकर यूपी, प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्श उत्तर प्रदेश शासन, पुलिस महानिदेशक यूपी, पुलिस महानिदेशक अभियोजन समेत एडीजी एंटी करप्शन और निदेशक न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान लखनऊ, सभी मंडल कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और अन्य अधिकारियों समेत अभियोजन के अधिकारियों और गृह (गोपन) अनुभाग यूपी सरकार को इसकी कॉपी भेजी गई है। इन सभी 22 जगहों पर एडीजे/विशेष न्यायाधीशों के न्यायालय को नेताओं, सरकार के राजपत्रित अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुदकमों के विचारण के लिए अधिकृत कर दिया है।इन जिलों में कोर्ट का आदेश मेरठ में दो कोर्ट विशेष न्यायालय एक में मेरठ, बागपत और हापुड़ के केस आएंगे। विशेष न्यायालय संख्या-2 में गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर के केस आएंगे। सहारनपुर में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली के केस सुने जाएंगे। बरेली के अंदर बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत रहेंगे। मुरादाबाद में बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, संभल और मुरादाबाद की सुनवाई होगी। आगरा में फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, मथुरा और आगरा जिलों के भ्रष्टाचार के केस सुने जाएंगे। इसके अलावा अलीगढ़, कानपुर, झांसी, लखनऊ (दो कोर्ट), अयोध्या, प्रयागराज, बांदा, वाराणसी (दो कोर्ट), मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर (दो कोर्ट), बस्ती और गोंडा में विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम बनाए गए हैं।अभी तक यह होती थी व्यवस्था भ्रष्टाचार के मामलों में अभी तक गिनी चुनी विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट थी। जैसे आगरा मंडल समेत आसपास के कई जिलों के भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपियों की पेशी मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में होती थी। ऐसे में समय और सरकारी धन ज्यादा लगता था। अब इसके बाद स्थानीय स्तर पर ही तीन-चार जिलों के भ्रष्टाचार के मामलों में सुनवाई संभव हो सकेगी। ZRK ADVOCATE

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!